हैडलाइन

पत्नी-बच्चों की हत्या के बाद कर ली खुदकुशी, चार महीने में यह दूसरी घटना

वाराणसी: वाराणसी में आदमपुर के नचनी कुंआ (मुकीमगंज) में पति ने बच्चों और पत्नी की हत्या के बाद खुद फांसी लगा ली। एक कमरे में बेड पर बच्चों का शव और दूसरे कमरे में बेड पर पत्नी व बगल में फांसी पर लटका पति का शव मिला। मरने से पहले डायल 112 पुलिस को बताया कि जान देने जा रहे हैं। जब तक पुलिस पहुंची चारों ने जान दे दी थी। वाराणसी शहर में चार महीने में इस तरह की यह दूसरी घटना है। इससे पहले 30 अक्टूबर को हुकुलगंज में पति-पत्नी ने दो बच्चों के साथ जान दे दी थी। उस घटना का कारण भी आर्थिक समस्या सामने आई थी। परिवार ने काफी लोन लिया था। शुक्रवार को हुई घटना में नचनी कुंआ के चेतन तुलस्यान ने पत्नी ऋतु, बेटा हर्ष और बेटी गुनगुन के साथ जान दे दी। माना जा रहा है कि पहले बच्चों को कुछ खिलाकर या गला घोंटकर मारा गया फिर खुद पति पत्नी ने फांसी लगा ली। चेतन परिवार में काले पंखे की जाली बनाने का काम होता था।

खौफनाक कदम उठाने से पहले चेतन तुलस्यान ने डायल 112 पर सूचना दी कि हम लोग आत्महत्या करने जा रहे हैं। सूचना पर मौके पर पहुंची। पुलिस ने मकान का दरवाजा खुलवा कर पिता से चेतन और उनके परिवार के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि ऊपर छत वाले कमरे में लोग सो रहे हैं।पुलिस ऊपर छत के कमरे में गई तो एक एक कमरे में पति चेतन, पत्नी ऋतु फंदे से लटक रहे थे। दूसरे कमरे में 17 वर्षीय बेटे हर्ष और 15 वर्षीय बेटी हिमांशी (गुनगुन) का शव बिस्तर पर पड़ा था। फॉरेंसिक विभाग की टीम भी बुलाई गई। अधिकारी घटना के कारणों की पड़ताल में जुटे हैं। इससे पहले 30 अक्टूबर को हुकुलगंज के किशन गुप्ता ने पत्नी नीलम, बेटी शिखा और बेटे उज्जवल के साथ जान दे दी थी। मोमोज विक्रेता किशन गुप्ता ने आर्थिक तंगी और बीमारी से परेशान होकर दोनों बच्चों को जहर खिलाकर पत्नी के साथ फंदे पर झूल गया था।



Most Popular News of this Week

कोकण विभागीय माहिती...

माहिती व जनसंपर्क महासंचालनालयातील अमोल महाजन यांनी आज विभागीय माहिती...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

वृक्षांना इजा पोहोचवणे आणि...

मुंबईतील वृक्षांचे संरक्षण आणि पर्यावरणीय समतोल अबाधित राखण्यासाठी...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

सचिन अहिर यांच्या...

महाराष्ट्र विधानपरिषदेचे उपसभापती सचिन अहिर यांच्या नेतृत्वाखाली...