हैडलाइन

गाजियाबाद : कांस्टेबल ने अपने ही भांजे को गोली मारी, पीड़ित ने युवक ने बताई ये वजह

गाजियाबाद : गाजियाबाद जिले के मोहनपुर गांव में पीएसी के हेड कांस्टेबल ने अपने ही भांजे को गोली मार दी। गोली हाथ में लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सिहानी गेट थाना प्रभारी गजेंद्रपाल सिंह ने बताया कि घायल युवक का नाम शुभम है। उसकी शिकायत के पर उसके मामा नैनपाल, विक्रांत समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
बीसीए प्रथम वर्ष का छात्र शुभम (24) मामा रविंद्र के साथ मोहनपुर गांव में रहता है। उसने बताया कि तीन साल की उम्र से ही वह अपने नाना के पास रह रहा था। वहीं उसके बड़े मामा नैनपाल मेरठ पीएसी में तैनात थे। वह उसके साथ प्रॉपर्टी के संबंध में रंजिश मानते हैं।
शुभम ने बताया कि बुधवार को उनके चचेरे मामा की बेटी की शादी थी, जिसमें शामिल होने के लिए सभी लोग राजनगर एक्सटेंशन के फार्म हाउस में गए थे। इस दौरान नैनपाल अपने साथियों के साथ आए और उसने छोटे मामा रविंद्र के बारे में पूछा। जब उसने उनके शादी में जाने की बात की तो नैनपाल ने उस पर गोली चला दी।


Most Popular News of this Week

आझाद मैदानात आंदोलन करणाऱ्या...

राष्ट्रीय नागरी आरोग्य अभियान (NUHM) अंतर्गत कार्यरत १,७०० हून अधिक...

आदिवासी विद्यार्थ्यांच्या...

भाजपा महायुती सरकार आदिवासी विरोधी आहे हे पुन्हा एकदा दिसून आले. भाजपा...

सेवा संकल्प अभियान महिला व...

 पंतप्रधान नरेंद्र मोदी यांच्या संविधानिक पदावरील कार्यकाळास २५ वर्षे...

आमदार पंकज भुजबळ यांच्या...

जिल्हा रुग्णालय, नाशिक यांच्या पुढाकाराने तसेच आरोग्य विभागाच्या...

सूखे को लेकर केंद्र सरकार से...

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य...

दुष्काळाच्या पार्श्वभूमीवर...

 पावसातील खंड आणि अपुऱ्या पर्जन्यमानामुळे निर्माण झालेल्या दुष्काळी...