हैडलाइन

दिल्ली: निर्भया केस की सुनवाई के दौरान बेहोश हुईं जस्टिस भानुमति, चैम्बर में ले जाया गया

दिल्ली: निर्भया केस में दोषी विनय कुमार शर्मा की एक याचिका पर शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. इस दौरान जस्टिस भानुमति कोर्ट रूम में ही बेहोश हो गईं. इसके बाद उन्हें तुरंत चैम्बर में ले जाया गया. पीठ ने सुनवाई को स्थगित कर दिया है और कहा कि आदेश बाद में जारी किया जाएगा. फैसला लिखवाने से ठीक पहले जस्टिस भानुमति को चक्कर आया. इसके बाद ये तय हुआ था कि सोमवार को मामले पर सुनवाई होगी. लगभग 20-30 सेकेंड बाद जस्टिस भानुमति होश में आ गईं. कहा जा रहा है कि उनको बुखार भी है और उनका रक्तचाप भी बढ़ा हुआ था. जस्टिस भानुमति को चैम्बर से महिला पुलिसकर्मी व्हील चेयर पर डिस्पेंसरी तक ले गईं. सूत्रों के मुताबिक, डॉक्टर्स ने उनका चेकअप किया.
सुप्रीम कोर्ट ने निर्भया के दोषी विनय की याचिका को खारिज कर दिया. कोर्ट ने कहा कि मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक निर्भया के दोषी विनय की मानसिक हालत बिल्कुल ठीक है. सुप्रीम कोर्ट ने साफ कहा कि ताजा मेडिकल रिपोर्ट कहती है कि दोषी विनय की न सिर्फ शारीरिक हालत ठीक है, बल्कि मानसिक हालत भी ठीक है.
दोषी विनय शर्मा ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा दया याचिका खारिज करने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी. उसने मानसिक हालत ठीक नहीं होने की दलील दी थी. उसने यह भी आरोप लगाया था कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के सामने सभी दस्तावेज नहीं रखे गए थे. हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने दोषी विनय की इन दलीलों को सिरे से खारिज कर दिया. शीर्ष कोर्ट ने कहा कि राष्ट्रपति के सामने सभी दस्तावेज रखे गए थे.


Most Popular News of this Week

विद्याविहार रेल्वे...

घाटकोपर परिसरातील पूर्वेकडील रामचंद्र चेंबूरकर मार्ग आणि पश्चिमेकडील...

विद्याविहार ईस्ट-वेस्ट...

बृहन्मुंबई महानगरपालिका द्वारा नवनिर्मित विद्याविहार ईस्ट-वेस्ट कनेक्टर...

वडाला में कांग्रेस ने मनाया...

मुंबई के वडाला रेलवे स्टेशन के बाहर कांग्रेस की ओर से ‘लोकतंत्र का काला...

‘नटसम्राट’ हरपला! ज्येष्ठ...

भारतीय चित्रपटसृष्टीतील आपल्या दमदार अभिनयाने, भारदस्त आवाजाने आणि...

मंत्री छगन भुजबळ व माजी...

सर्वसामान्य नागरिकांना वेळेवर आणि दर्जेदार आरोग्यसेवा उपलब्ध व्हावी,...

MLA सना मलिक शेख की पहल पर भव्य...

युवाओं के रोजगार और बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए, MLA सना मलिक शेख की ओर...