हैडलाइन

शादी के महज तीन दिन के भीतर ही प्रेमी जोड़े ने कर ली आत्महत्या

तेलंगाना : तेलंगाना में एक प्रेमी जोड़े के शादी के महज तीन दिन के भीतर ही आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि तेलंगाना के यादद्रि-भोंगिर जिले के रहने वाले जोड़े ने शादी के तीन दिन के भीतर ही खुदकुशी कर ली, क्योंकि उन्हें ऐसा डर था कि उनकी शादी को उनके परिवार वाले स्वीकार नहीं करेंगे।
वालीगोंडा ब्लॉक के जंगरेड्डीपल्ली गांव के 23 साल के अलाकुंता स्वामी और 19 साल की शिवारात्री उमा रानी करीब के रिश्ते में लगते थे। ये दोनों सोमवार की रात भोंगिर में एक होटल में गए और वहां जहर खाकर आत्महत्या कर ली। यह जानकारी पुलिस अधिकारी ने दी। भोंगिर पुलिस इंस्पेक्टर पी कासी रेड्डी ने हिन्दुस्तान टाइम्स से कहा कि सुबह में होटल के स्टाफ ने नोटिस किया कि वे दोनों बेसुध अवस्था में बेड पर पड़े हैं। इसके बाद उसने हमें इसकी सूचना दी।
इंस्पेक्टर ने आगे कहा, 'इसके बाद हमने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया, जहां स्वामी को मृत घोषित कर दिया गया, मगर उमा रानी जिंदगी से लड़ रही थी। उसे तुरंत हैदराबाद के गांधी अस्पताल शिफ्ट किया गया, मगर बाद में उसने भी दम तोड़ दिया।' भोंगिर पुलिस इंस्पेक्टर पी कासी रेड्डी के अनुसार, स्वामी और उमा रानी कुछ समय से प्यार में थे। हालांकि, दोनों समान जाति से थे और करीब के रिश्तेदार भी थे, उनके माता-पिता उनके परिवारों के बीच विवाद की वजह से उनकी शादी को लेकर सहमत नहीं थे।
16 फरवरी को प्रसिद्ध यादगिरिगुट्टा मंदिर में दोनों ने शादी कर ली। बाद में उन्होंने मेधाचल जिले के तहत घाटकेसर पुलिस से संपर्क किया और उनसे सुरक्षा की मांग की। चूंकि दोनों बालिग थे, इसलिए पुलिस ने उनके माता-पिता को सूचित किया। प्रेमी जोड़े ने अपनी जिंदगी खत्म करने का फैसला लिया, क्योंकि उन्हें डर था कि उनके माता-पिता उनकी शादी को स्वीकार नहीं करेंगे और उनके लिए परेशानी पैदा करेंगे। हालांकि, पुलिस ने मामला दर्ज किया है।


Most Popular News of this Week

काँग्रेस कार्यालयात घुसून...

आदिवासी विद्यार्थी मागील ४८ दिवसांपासून आंदोलन करत आहेत, नाशिकमधून...

आझाद मैदानात आंदोलन करणाऱ्या...

राष्ट्रीय नागरी आरोग्य अभियान (NUHM) अंतर्गत कार्यरत १,७०० हून अधिक...

आदिती तटकरे व राजोल पाटील...

शब्दांच्या कुंचल्यातून मानवी भावना, नात्यांचे पदर आणि प्रेमाची हळवी...

हिंदी पूरे देश में संपर्क की...

हिंदी देशभर में लोगों के बीच संवाद का माध्यम बन रही है। स्थानीय भाषाओं का...

आमदार पंकज भुजबळ यांच्या...

जिल्हा रुग्णालय, नाशिक यांच्या पुढाकाराने तसेच आरोग्य विभागाच्या...

दुष्काळाच्या पार्श्वभूमीवर...

 पावसातील खंड आणि अपुऱ्या पर्जन्यमानामुळे निर्माण झालेल्या दुष्काळी...