हैडलाइन

दिल्ली : फेसबुक पर दोस्ती कर महिला को पार्क में बुलाकर किया दुष्कर्म

दिल्ली : दिल्ली के सिविल लाइंस इलाके में पुलिस ने 32 साल की महिला से दुष्कर्म के आरोप में व्यवसायी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने फेसबुक के जरिये पीड़िता से दोस्ती की और बाद में झांसा देकर पार्क में बुलाकर दुष्कर्म को अंजाम दिया। पुलिस गिरफ्तार आरोपी की पृष्ठभूमि की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, 32 साल की पीड़िता परिवार सहित वजीराबाद इलाके में रहती है। बीते साल दिसंबर में उसने फेसबुक पर अपना अकाउंट खोला था। इस दौरान उसकी दोस्ती लोनी निवासी लियाकत अली से हुई। फिर दोनों में फोन पर बातें होने लगीं। पीड़िता ने बताया कि वह कुछ व्यवसाय करना चाहती थी और आरोपी ने उसे सहायता करने का आश्वासन दिया था। इसी क्रम में 3 फरवरी को आरोपी ने उसे कमला नेहरू रिज में मुलाकात के लिए बुलाया था। पीड़िता बताई हुई जगह पर पहुंच गई। आरोप है कि सुनसान देखकर आरोपी ने डरा धमका कर महिला से दुष्कर्म किया। फिर उसे रिज के गेट पर छोड़कर फरार हो गया। इसके बाद पीड़िता ने 100 नंबर पर फोन कर पुलिस को घटना की सूचना दी।


Most Popular News of this Week

काँग्रेस कार्यालयात घुसून...

आदिवासी विद्यार्थी मागील ४८ दिवसांपासून आंदोलन करत आहेत, नाशिकमधून...

आझाद मैदानात आंदोलन करणाऱ्या...

राष्ट्रीय नागरी आरोग्य अभियान (NUHM) अंतर्गत कार्यरत १,७०० हून अधिक...

आदिती तटकरे व राजोल पाटील...

शब्दांच्या कुंचल्यातून मानवी भावना, नात्यांचे पदर आणि प्रेमाची हळवी...

आमदार पंकज भुजबळ यांच्या...

जिल्हा रुग्णालय, नाशिक यांच्या पुढाकाराने तसेच आरोग्य विभागाच्या...

हिंदी पूरे देश में संपर्क की...

हिंदी देशभर में लोगों के बीच संवाद का माध्यम बन रही है। स्थानीय भाषाओं का...

दुष्काळाच्या पार्श्वभूमीवर...

 पावसातील खंड आणि अपुऱ्या पर्जन्यमानामुळे निर्माण झालेल्या दुष्काळी...