हैडलाइन

मुंबई: एक केस सॉल्व, अब पुलिस को दूसरे सीरियल रेपिस्ट की तलाश, 5 बच्चों से रेप केस में वॉन्टेड

मुंबई, पिछले दिनों मुंबई में बच्चों से सीरियल रेप के आरोपी रेहान कुरैशी को गिरफ्तार करने के बाद नवी मुंबई क्राइम ब्रांच अब एक और सीरियल रेपिस्ट की तलाश में है जो पिछले साल तक बच्चों को अपना शिकार बनाया करता था। नवी मुंबई पुलिस ने संदिग्ध के फोटो जारी कर दिए हैं और उसके बारे में जानकारी देने वालों को 25 हजार रुपए देने का ऐलान किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी सीसीटीवी कैमरा में लाल रंग की टीशर्ट पहने देखा गया था। वह नवी मुंबई, ठाणे और मुंबई के डिंदोशी में कम से कम 5 मामलों में वॉन्टेड है। पुलिस ने बताया कि आरोपी गैस सिलिंडर डिलीवरी करने के बहाने से जाता था और पीड़ितों से सिलिंडर उठाने में मदद करने को कहता था। उसके बाद उन्हें सुनसान जगह पर ले जाकर उनका यौन शोषण करता था। 
एक सीनियर पुलिस ऑफिसर ने बताया है, 'डिंदोशी पुलिस से हमें सीसीटीवी फोटो मिला है और हमें उसे ढूंढ रहे हैं। उसका फोटो बांट दिया गया है। हालांकि, वह एक साल से सक्रिय नहीं है, इसलिए उसे पकड़ना मुश्किल है। हमें भरोसा है कि हम उसे पकड़ लेंगे।' बता दें कि कुरैशी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने ऐसे केस खंगालने शुरू किए जो सुलझ नहीं पाए हैं। इस दौरान आरोपी के डीएनए सैंपल साल 2010 में नेहरू नगर के दो मामलों में वॉन्टेड आरोपी से मेल खा रहे थे। 


Most Popular News of this Week

वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप...

'पहिल्या वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप २०२६' मध्ये चंद्रपूर जिल्ह्याच्या...

राहुल शेवाळे यांच्या...

शिवसेना झोपडपट्टी महासंघाच्या वतीने इयत्ता KG, Sr. KG व इयत्ता पहिलीमध्ये...

शाळेच्या पहिल्या दिवशी...

जिल्हा परिषद शाळांच्या नवीन शैक्षणिक वर्षाच्या प्रारंभी आयोजित...

दिव्यांगांच्या सर्वांगीण...

जिल्ह्यातील दिव्यांग बांधवांच्या सर्वांगीण विकासाला गती देण्यासाठी आणि...

पिण्याच्या पाण्याच्या...

'अल नि‍नो'मुळे पावसाने ओढ दिल्‍याने आणि मुंबई महानगराला पाणीपुरवठा...

जय पवार यांची मान्सूनच्या...

महाराष्ट्रात पावसाच्या आगमनास होत असलेल्या विलंबाची सद्यस्थिती आणि...