हैडलाइन

चोरी के आरोप में दलित युवकों से बर्बरता, गहलोत सरकार से बोले राहुल- तुरंत लें एक्शन

नागौर :  राजस्थान के नागौर से दिल दहलाने वाली ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं जो लोगों को सामाजिक व्यवस्था पर विचार करने के लिए मजबूर कर देती हैं. यहां चोरी के आरोप में दो दलित युवकों को बेरहमी से पीटा गया, प्राइवेट पार्ट में पेट्रोल डाल दिया गया, स्क्रूड्राइवर का भी इस्तेमाल किया. इस वीडियो के आने के बाद एक बार फिर दलित उत्पीड़न को लेकर बहस शुरू हो गई है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी ट्वीट कर इस घटना की आलोचना की है और राज्य सरकार से एक्शन लेने की बात कही है.
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ नागौर का ये वीडियो भले ही कुछ दिन पुराना हो, लेकिन अब इसने देश की राजनीति में भूचाल ला दिया है.  वीडियो में दो दलित युवक बचने के लिए चिल्ला रहे हैं, पीटने वालों से लगातार माफी मांग रहे हैं और बार-बार छोड़ देने की अपील कर रहे हैं लेकिन मारने वालों पर कोई फर्क नहीं पड़ रहा है.  घटना के बाद भारतीय जनता पार्टी की ओर से राज्य की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा जा रहा है.
ये वीडियो राजस्थान के नागौर जिले का है. पांचौड़ी थाना क्षेत्र के करणु सर्विस सेंटर में दो युवकों पर चोरी करने का आरोप लगाया गया. जिसके बाद सर्विस सेंटर के वर्कर्स ने दोनों को पीटा. घीसाराम और पन्नालाल दो दलित युवक सर्विस सेंटर पर किसी काम से गए थे. इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है और कार्रवाई की जा रही है. नागौर के ASP राजकुमार के मुताबिक, ये वीडियो 16 फरवरी का है.


Most Popular News of this Week

मुंबईच्या महापौर रितू तावडे...

गोरेगाव (पश्चिम) येथील मृणाल गोरे उड्डाण पुलाच्या राम मंदिर मार्ग ते रिलीफ...

धमक्यांना न घाबरता जनतेची...

धमक्यांना न घाबरता जनतेची सेवा सुरूच राहणार; पोलिस आणि महानगरपालिका...

चेंबूरमध्ये ‘तुंबाडची...

सध्या राज्यभरातील चित्रपटगृहांमध्ये प्रेक्षकांची मने जिंकणाऱ्या मराठी...

अदाणी ग्रीन एनर्जी ने रचा...

भारत की सबसे बड़ी नवीकरणीय ऊर्जा कंपनी Adani Green Energy Limited (AGEL) ने गुजरात के खवड़ा में...

मुंबईकरांनी पाण्याचा...

मुंबई महानगरात १० टक्के पाणी कपात लागू करण्यात आली असून, तिची अंमलबजावणी...

नालेसफाईच्या नावावर...

पावसाळ्यापूर्वी शहरातील नालेसफाई शंभर टक्के पूर्ण झाल्याचा दावा मुंबई...