हैडलाइन

बेंगलुरु कोर्ट ने डॉन रवि पुजारी को 7 मार्च तक के लिए पुलिस रिमांड में भेजा

बेंगलुरु : बेंगलुरु की एक स्थानीय अदालत ने कुख्यात अपराधी और अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पुजारी को 7 मार्च तक के लिए पुलिस रिमांड में भेजा है। साउथ अफ्रीका के सेनेगल से प्रत्यर्पण कर भारत लाए गए लाने के कुछ घंटे बाद ही कोर्ट ने उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया। रवि पुजारी पर हत्या, अपहरण और उगाही के कई मामलों में आरोपी है।  समाचार एजेंसी भाषा के अनुसार, हत्या और वसूली जैसे कई जघन्य अपराधों में वांछित भगोड़े गैंगस्टर रवि पुजारी को सोमवार तड़के फ्रांस के रास्ते सेनेगल से बेंगलुरु लाया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने नाम उजागर ना करने की शर्त पर 'पीटीआई-भाषा से कहा, '' हां, हम उसे ले आए हैं। पुलिस सूत्रों से बताया कि गैंगस्टर को दक्षिण अफ्रीका में एसए (दक्षिण अफ्रीका) पुलिस और सेनेगल सुरक्षा एजेंसियों ने एक संयुक्त अभियान में पकड़ा और बाद में उसे सेनेगल प्रत्यर्पित कर दिया गया।
सेनेगल में पुजारी की गिरफ्तारी की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधिकारियों का एक दल उसे लाने के लिए सेनेगल गया। इस दल में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अमर कुमार पांडे और बेंगलुरु के संयुक्त पुलिस आयुक्त संदीप पाटिल भी शामिल थे। दल ने प्रत्यर्पण की कार्रवाई पूरी की और उसे 'एयर फ्रांस के विमान से बेंगलुरु लाए। पुजारी को सेनेगल अधिकारियों ने पिछले साल गिरफ्तार किया था लेकिन स्थानीय अदालत के उसे जमानत देने के कारण भारतीय पुलिस उसे वापस नहीं ला पाई थी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि इसके बाद पुजारी जमानत का उल्लंघन करते हुए सेनेगल से भाग कर दक्षिण अफ्रीका चला गया था। गैंगस्टर कई जघन्य अपराधों में शामिल था और उसने कर्नाटक में अपना नेटवर्क फैला रखा था।


Most Popular News of this Week

राहुल शेवाळे यांच्या...

शिवसेना झोपडपट्टी महासंघाच्या वतीने इयत्ता KG, Sr. KG व इयत्ता पहिलीमध्ये...

वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप...

'पहिल्या वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप २०२६' मध्ये चंद्रपूर जिल्ह्याच्या...

शाळेच्या पहिल्या दिवशी...

जिल्हा परिषद शाळांच्या नवीन शैक्षणिक वर्षाच्या प्रारंभी आयोजित...

पिण्याच्या पाण्याच्या...

'अल नि‍नो'मुळे पावसाने ओढ दिल्‍याने आणि मुंबई महानगराला पाणीपुरवठा...

दिव्यांगांच्या सर्वांगीण...

जिल्ह्यातील दिव्यांग बांधवांच्या सर्वांगीण विकासाला गती देण्यासाठी आणि...

जय पवार यांची मान्सूनच्या...

महाराष्ट्रात पावसाच्या आगमनास होत असलेल्या विलंबाची सद्यस्थिती आणि...