हैडलाइन

मस्जिद में वर्चस्व को लेकर भिड़े दो गुट, चले लाठी-डंडे

देश की राजधानी दिल्ली के वेलकम इलाके से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है. वीडियो में दो गुट आपस में लड़ते नजर आ रहे हैं, यह वीडियो एक मस्जिद के बाहर का है. यहां मस्जिद की कमेटी में वर्चस्व को लेकर यह जंग हुई थी, जिसमें जमकर लाठी- डंडे और पत्थर तक चले. वीडियो देखकर लग रहा था मानो कोई युद्ध चल रहा है.
घर की छत से बनाए गए इस वीडियो को देखकर लग रहा है कि दोनों पक्ष एक- दूसरे की जान लेने पर आमादा हैं. इस दौरान करीब दो दर्जन से ज्यादा लोग आपस में भिड़ गए और एक- दूसरे को दौड़ा- दौड़ाकर पीटा और जमकर एक दूसरे पर लात-घूंसे और लाठी डंडे बरसाए.
दोनों पक्षों के बीच हो रही यह लड़ाई कितनी भयंकर थी इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यहां फायरिंग तक हो गई. दोनों गुटों के लोग एक दूसरे पर पत्थर ही नहीं बल्कि कोल्ड ड्रिंक की कांच की बोतलों से भी इस दूसरे पर हमला कर रहे थे.
मस्जिद कमेटी के लोगों का मानना है कि ये लोग आपराधिक किस्म के हैं और नमाजी, मोअज्जिन और इमाम को परेशान करते हैं. कमेटी में दोनों पक्षों के लोगों ने जुलूस निकाला. इसके बाद इमाम ने एक पक्ष की तारीफ कर दी, जिससे गुस्साए दूसरे पक्ष के लोगों ने इमाम के साथ न सिर्फ गाली-गलौज की बल्कि उनपर तेजाब फेंकने की धमकी तक दे दी. घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत करवाया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.


Most Popular News of this Week

नालेसफाईच्या नावावर...

पावसाळ्यापूर्वी शहरातील नालेसफाई शंभर टक्के पूर्ण झाल्याचा दावा मुंबई...

राहुल शेवाळे यांच्या...

शिवसेना झोपडपट्टी महासंघाच्या वतीने इयत्ता KG, Sr. KG व इयत्ता पहिलीमध्ये...

वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप...

'पहिल्या वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप २०२६' मध्ये चंद्रपूर जिल्ह्याच्या...

पिण्याच्या पाण्याच्या...

'अल नि‍नो'मुळे पावसाने ओढ दिल्‍याने आणि मुंबई महानगराला पाणीपुरवठा...

दिव्यांगांच्या सर्वांगीण...

जिल्ह्यातील दिव्यांग बांधवांच्या सर्वांगीण विकासाला गती देण्यासाठी आणि...

शाळेच्या पहिल्या दिवशी...

जिल्हा परिषद शाळांच्या नवीन शैक्षणिक वर्षाच्या प्रारंभी आयोजित...