हैडलाइन

फेसबुक पर दोस्ती कर महिला से हड़पा था दो लाख रुपये, दोस्त के साथ मिलकर किया था दुष्कर्म

फेसबुक के जरिए महिला से दोस्ती कर साल भर पहले दो लाख रुपये हड़पने और दोस्त के साथ मिलकर उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपित शोएब उर्फ मोहम्मद शमी को रामगढ़ताल थाने की पुलिस ने मंगलवार की दोपहर गिरफ्तार कर लिया। बहराइच के केवानगंज का यह शख्स देवरिया बाईपास तिराहे पर पकड़ा गया। इसके साथी को अभी पुलिस तलाश रही है। इंस्पेक्टर रामगढ़ताल राणा देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि इलाके कीएक महिला से बहराइच के केवानगंज निवासी शोएब उर्फ शमी ने पहले फेसबुक के जरिए दोस्ती की थी। धीरे-धीरे बातचीत कर उसका विश्वास हासिल कर लिया। उसके बाद आरटीजीएस के जरिए शोएब ने अपने खाते में महिला से दो लाख रुपये मंगा लिए। दो फरवरी 2019 को वह चार पहिया गाड़ी लेकर दोस्त असलम के साथ गोरखपुर आया और महिला को गाड़ी में बैठाकर सुनसान जगह ले गया। आरोप है कि शोएब और उसके दोस्त ने गाड़ी में ही सामूहिक दुष्कर्म कर पीड़ित को वहीं छोड़कर चले गए। इस घटना के बाद महिला ने पुलिस को तहरीर दी थी। पुलिस ने 11 फरवरी 2019 को शोएब और उसके साथी पर जालसाजी व सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में केस दर्ज किया था। तभी से दोनों की तलाश थी। सोमवार को चौकी इंचार्ज आजाद चौक मनीष सिंह और उनके हमराही दरोगा हरिशंकर सिंह और सिपाही रामकुमार चौधरी को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपित देवरिया बाईपास तिराहे पर खड़ा है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।


Most Popular News of this Week

कोकण विभागीय माहिती...

माहिती व जनसंपर्क महासंचालनालयातील अमोल महाजन यांनी आज विभागीय माहिती...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

सचिन अहिर यांच्या...

महाराष्ट्र विधानपरिषदेचे उपसभापती सचिन अहिर यांच्या नेतृत्वाखाली...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...