हैडलाइन

नोएडा : पुलिस ने सीलमपुर और जनकपुरी में की छापेमारी

नोएडा : दो सप्ताल पहले नोएडा में सर्राफ नरेश पंवार को गोली मारकर आभूषण लूट के मामले में पुलिस टीमें दिल्ली के सीलमपुर और जनकपुरी क्षेत्र में बदमाशों की तलाश में छापेमारी की। पुलिस का कहना है इस घटना का जल्द ही खुलासा हो सकता है। 13 फरवरी को सेक्टर-12 स्थित पी ब्लॉक मार्केट में कमल ज्वैलर्स शोरूम पर तीन हथियारबंद बदमाशों ने दिनदहाड़े दुकान में घुसकर दुकान मालिक नरेश पंवार को गोली मारकर घायल कर दिया था और लाखों रुपये के आभूषण लूटकर फरार हो गए थे। घटना के बाद बाइक सवार तीनों बदमाश दिल्ली में घुस गए थे। घायल नरेश पंवार के भाई कमल ने सेक्टर-24 में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस तभी से बदमाशों की तलाश में लगातार दिल्ली क्षेत्र में दबिश दे रही है मगर बदमाशों को पकड़ने में कामयाबी नहीं मिली है।
पुलिस को कुछ अहम सुराग मिले हैं और पुलिस पिछले कई दिनों से दिल्ली के सीलमपुर और जनकपुरी क्षेत्रों में दबिश दे रही है। पुलिस को अंदेशा है कि बदमाश इन्हीं इलाके में छिपे हुए हैं। थाना प्रभारी रामफल का कहना कि बदमाशों की तलाश में दबिश दी जा रही है जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाण्गा। व्यापारियों ने धरना दिया : घटना के दो सप्ताह बाद भी पुलिस घटना का खुलासा नहीं कर पाई है। इससे क्षुब्ध होकर बुधवार को नोएडा शॉप कीपर वैलफेयर एसोसियेशन के पदाधिकारियों के साथ व्यापारी एक दिन के सांकेतिक धरने पर बैठ गए। धरने पर बैठे व्यापारियों को समझाने के लिए एसीपी-2 रजनीश वर्मा मौके पर पहुंचे और व्यापारियों से बात की। इस दौरान उन्होने व्यापारियों को समझाया और आश्वासन दिया कि एक सप्ताह में इस घटना का खुलासा कर दिया जायेगा। एसीपी के आश्वासन पर व्यापारियों ने धरना समाप्त कर दिया। इस दौरान एसोसिएशन अध्यक्ष प्रधान चौधरी जगमाल सिंह, विरेन्द्र जैन, राम सिंह रावत, रमेश, पीसी जौशी, कमल पंवार, लक्ष्मण सिंह पंवार समेत काफी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।


Most Popular News of this Week

ठाकरेंचा मोर्चा, देशभर...

 वाशी येथे महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना आणि शिवसेना (उद्धव बाळासाहेब ठाकरे)...

CHEMEXCIL HOSTS 49TH EXPORT AWARDS CEREMONY IN MUMBAI TO HONOUR INDUSTRY...

The Basic Chemicals, Cosmetics & Dyes Export Promotion Council (CHEMEXCIL), set-up by the Ministry of Commerce & Industry, Government of India, successfully held its 49th Export Awards...

मोदी सरकार विरोधात शिवाजी...

केंद्र व राज्यातील भाजपाचे भ्रष्ट सरकार, निवडणूक आयोगाच्या पक्षपाती...

CHEMEXCIL HOSTS 49TH EXPORT AWARDS CEREMONY IN MUMBAI TO HONOUR INDUSTRY...

The Basic Chemicals, Cosmetics & Dyes Export Promotion Council (CHEMEXCIL), set-up by the Ministry of Commerce & Industry, Government of India, successfully held its 49th Export Awards...

स्वातंत्र्यसैनिक वि. ना. पुरव...

चेंबूरमधील स्वातंत्र्यसैनिक, गांधीविचारांचे निष्ठावंत अनुयायी आणि...

महापौर रितू तावडे, उपमहापौर...

मुंबईतील वायू प्रदूषण नियंत्रणासाठी विविध प्रदूषणकारी स्रोतांवर प्रभावी...