हैडलाइन

गाजियाबाद : पहली क्लास की छात्रा को स्कूल ले जाते वक्त यौन शोषण करता था रिक्शावाला

गाजियाबाद : गाजियाबाद की पांडव नगर कॉलोनी में रहने वाली पहली कक्षा की एक छात्रा का रिक्शा चालक करीब एक महीने से यौन शोषण कर रहा था। आरोपी स्कूल ले जाते या लाते समय ग्रीन बेल्ट की झाड़ियों में ले जाकर वारदात को अंजाम दे रहा था। कभी-कभी फुसलाकर वह बच्ची को अपने घर भी ले जाता था। बच्ची ने अब मामले की जानकारी परिजनों को दी है। कविनगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि मूलरूप से पटना बिहार की रहने वाली बच्ची परिजनों के साथ पांडव नगर में रहती है। निजी स्कूल में पढ़ने वाली बच्ची को स्कूल लाने ले जाने के लिए परिजनों ने एक रिक्शा हायर किया है। परिजनों ने बताया कि आरोपी रिक्शा चालक उनकी बेटी और तीन छोटे बच्चों को लेकर स्कूल जाता था।

इसी दौरान बुधवार की सुबह स्कूल के लिए तैयार होते समय बच्ची ने आरोपी के साथ जाने से मना कर दिया। कारण पूछा तो बच्ची रोने लगी और आरोपी की हरकतों के बारे में बताया। बच्ची ने बताया कि आरोपी रास्ते में छोटे बच्चों को रिक्शे में बैठा देता था और उसे ग्रीन बेल्ट में ले जाकर उसके साथ अश्लील हरकत करता था। विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी देता था। आरोपी भजन गाने के बहाने उसे अपने घर भी ले गया था और अश्लील हरकत की। इसके बाद बच्ची के परिजनों ने तुरंत मामले की जानकारी पुलिस को दी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी मध्य प्रदेश का रहने वाला है और पीड़ित के पड़ोस में ही किराए पर रहता है।



Most Popular News of this Week

विद्याविहार रेल्वे...

घाटकोपर परिसरातील पूर्वेकडील रामचंद्र चेंबूरकर मार्ग आणि पश्चिमेकडील...

विद्याविहार ईस्ट-वेस्ट...

बृहन्मुंबई महानगरपालिका द्वारा नवनिर्मित विद्याविहार ईस्ट-वेस्ट कनेक्टर...

वडाला में कांग्रेस ने मनाया...

मुंबई के वडाला रेलवे स्टेशन के बाहर कांग्रेस की ओर से ‘लोकतंत्र का काला...

‘नटसम्राट’ हरपला! ज्येष्ठ...

भारतीय चित्रपटसृष्टीतील आपल्या दमदार अभिनयाने, भारदस्त आवाजाने आणि...

मंत्री छगन भुजबळ व माजी...

सर्वसामान्य नागरिकांना वेळेवर आणि दर्जेदार आरोग्यसेवा उपलब्ध व्हावी,...

MLA सना मलिक शेख की पहल पर भव्य...

युवाओं के रोजगार और बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए, MLA सना मलिक शेख की ओर...