हैडलाइन

राजस्थान में बड़ी बहन का बलात्कार करने के बाद की हत्या

राजस्थान : राजस्थान के भीलवाड़ा में पुलिस ने एक 42 वर्षीय शख्स को अपनी बड़ी बहन का बलात्कार करने के बाद उसकी हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया है कि आरोपी ने घर से बाहर निकलने से पहले बहन की बालियां भी लूट ली थीं। भीलवाड़ा के पुलिस अधीक्षक हरेंद्र महावर ने बताया है कि 48 वर्षीय भगवती पंजाबी का शव 25 फरवरी को मिला था। उसके मुंह, कान और नाक से खून बह रहा था। उसके भाई पप्पू सिंह ने बताया कि जब वह दोपहर के भोजन के लिए घर आया, तो उसके पड़ोसियों ने बताया कि उसकी बहन सुबह से घर से बाहर नहीं आई। उसके बाद जब मैं उसके घर गया, तो मैंने उसे मृत पाया।

एसपी ने बताया कि पुलिस ने सूचना के आधार पर उसके 42 वर्षीय दूसरे भाई कालू सिंह पंजाबी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान, उसने अपना अपराध कबूल कर लिया। उसने बताया कि बहन भगवती पंजाबी का बलात्कार किया और जब उसने दूसरे भाई को इस बारे में बताने की धमकी दी, तो उसने उसका गला घोंट दिया। आरोपी ने बताया कि उसने ही हत्या के बाद बालियां लूट लीं ताकि यह मामला हत्या की तरह लगे। आरोपी कालू सिंह के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 397 (लूट या डकैती की कोशिश), 376 (बलात्कार) और 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है।



Most Popular News of this Week

कोकण विभागीय माहिती...

माहिती व जनसंपर्क महासंचालनालयातील अमोल महाजन यांनी आज विभागीय माहिती...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

वृक्षांना इजा पोहोचवणे आणि...

मुंबईतील वृक्षांचे संरक्षण आणि पर्यावरणीय समतोल अबाधित राखण्यासाठी...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

सचिन अहिर यांच्या...

महाराष्ट्र विधानपरिषदेचे उपसभापती सचिन अहिर यांच्या नेतृत्वाखाली...