हैडलाइन

गुजरात : राजकोट में दलित युवती से बंदूक की नोक पर गैंगरेप, BJP नेता पर आरोप

गुजरात : गुजरात के राजकोट में एक दलित युवती का अपहरण कर बंदूक की नोक पर रेप की वारदात सामने आई है. युवती ने रेप का आरोप भाजपा के एक नेता पर लगाया है. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एट्रोसिटी एक्ट और अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. मामला राजकोट के कोटड़ा सांगणी थाना क्षेत्र का है. कोटड़ा सांगणी थाना क्षेत्र की एक 19 साल की लड़की ने आरोप लगाया है कि कार से अपहरण कर बंदूक की नोक पर उसका रेप किया गया. युवती ने आरोप लगाया कि रेप की इस वारादात को सरपंच के बेटे और भाजपा के पूर्व महामंत्री अमित पाडारिया समेत तीन लोगों ने अंजाम दिया. युवती की शिकायत के आधार पर पुलिस ने अमित पाडारिया, शांति पाडारिया और विपुल सेखड़ा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 363, 376 (डी), 376 (2) (N), 504, 506 (2), 114 के साथ जीपी एक्ट की धारा 37(1), 135 और एट्रोसिटी एक्ट की धारा 3 (1) W, 3 (2) और आर्म्स एक्ट की धारा 25 (1) बीए के तहत मामला दर्ज किया गया है. इस संबंध में राजकोट के पुलिस अधीक्षक (एसपी) बलराम मीणा ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है, जिसमें सामूहिक दुष्कर्म की पुष्टि हुई है. उन्होंने कहा कि पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है. एसपी ने कहा कि एक आरोपी अमित पाडारिया भाजपा का पूर्व महामंत्री है. उसकी मां गांव की सरपंच हैं. उन्होंने कहा कि गांव और आसपास के लोगों ने बताया है कि अमित उन्हें धमकाता रहता था. अन्य दोनों आरोपी उसके दोस्त हैं. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि तीनों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं. उन्होंने आश्वस्त किया कि तीनों आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा. वहीं, भाजपा नेता पर लगे आरोपों के बाद सूबे में सियासी हलचल बढ़ गई है. दलित नेता जिग्नेश मेवाणी ने ट्वीट कर भाजपा पर निशाना साधा है. मेवाणी ने मुख्यमंत्री विजय रुपाणी से सवाल किया है कि क्या ये वही गुजरात है, जहां गांधीजी का जन्म हुआ? क्या इसी 'गुजरात मॉडल' के नाम पर भाजपा वाहवाही लूटती है?



Most Popular News of this Week

विद्याविहार रेल्वे...

घाटकोपर परिसरातील पूर्वेकडील रामचंद्र चेंबूरकर मार्ग आणि पश्चिमेकडील...

विद्याविहार ईस्ट-वेस्ट...

बृहन्मुंबई महानगरपालिका द्वारा नवनिर्मित विद्याविहार ईस्ट-वेस्ट कनेक्टर...

वडाला में कांग्रेस ने मनाया...

मुंबई के वडाला रेलवे स्टेशन के बाहर कांग्रेस की ओर से ‘लोकतंत्र का काला...

‘नटसम्राट’ हरपला! ज्येष्ठ...

भारतीय चित्रपटसृष्टीतील आपल्या दमदार अभिनयाने, भारदस्त आवाजाने आणि...

मंत्री छगन भुजबळ व माजी...

सर्वसामान्य नागरिकांना वेळेवर आणि दर्जेदार आरोग्यसेवा उपलब्ध व्हावी,...

MLA सना मलिक शेख की पहल पर भव्य...

युवाओं के रोजगार और बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए, MLA सना मलिक शेख की ओर...