हैडलाइन

कोर्ट में पेशी के दौरान कैदी का सिगरेट पीना तीन होमगार्ड जवानों पर पड़ा भारी, कार्रवाई तय

भागलपुर : भागलपुर कोर्ट पेशी के दौरान आर्म्स एक्ट के आरोपी गोलाघाट के मोनू सिंह को सिगरेट पिलाने के आरोप में तातारपुर थाने के तीन होमगार्ड जवानों को ड्यूटी से हटा दिया गया है। एसएसपी आशीष भारती ने जवानों के खिलाफ कार्रवाई के लिए डीएम को पत्र लिखा है। घटना की सिटी डीएसपी से जांच कराई गई थी। तातारपुर थाना क्षेत्र के गोलाघाट मोहल्ले में गुरुवार रात दो गुटों में मारपीट व गोलीबारी की घटना घटी थी। इस मामले में मोनू सिंह को देसी कट्टा और खोखा के साथ गिरफ्तार किया गया था। सीसीटीवी की जांच में मोनू के हाथ में कट्टा लहराते हुए देखा गया था। दारोगा सुशील कुमार सिंह के बयान पर घटना की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। गिरफ्तार आरोपी को होमगार्ड जवान कोर्ट पेशी के लिए ले गए थे। पुलिस के साथ हथकड़ी में मोनू सिंह सिगरेट पी रहा था। रविवार को वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी ने सिटी डीएसपी से जांच कर रिपोर्ट मांगी। शाम को डीएसपी ने एसएसपी को रिपोर्ट सौंप दी। उसके बाद एसएसपी ने जवान के खिलाफ कार्रवाई की। जांच में पता चला कि कोर्ट पेशी के दौरान मिलने आए दोस्तों ने सोनू को सिगरेट दी थी। पुलिस के सामने उसने सिगरेट पी लेकिन उसे रोका नहीं गया। डीएसपी ने जांच में होमगार्ड जवान की लापरवाही मानते हुए एसएसपी से कार्रवाई की अनुशंसा की थी।



Most Popular News of this Week

काँग्रेस कार्यालयात घुसून...

आदिवासी विद्यार्थी मागील ४८ दिवसांपासून आंदोलन करत आहेत, नाशिकमधून...

आझाद मैदानात आंदोलन करणाऱ्या...

राष्ट्रीय नागरी आरोग्य अभियान (NUHM) अंतर्गत कार्यरत १,७०० हून अधिक...

आदिती तटकरे व राजोल पाटील...

शब्दांच्या कुंचल्यातून मानवी भावना, नात्यांचे पदर आणि प्रेमाची हळवी...

आमदार पंकज भुजबळ यांच्या...

जिल्हा रुग्णालय, नाशिक यांच्या पुढाकाराने तसेच आरोग्य विभागाच्या...

हिंदी पूरे देश में संपर्क की...

हिंदी देशभर में लोगों के बीच संवाद का माध्यम बन रही है। स्थानीय भाषाओं का...

दुष्काळाच्या पार्श्वभूमीवर...

 पावसातील खंड आणि अपुऱ्या पर्जन्यमानामुळे निर्माण झालेल्या दुष्काळी...