हैडलाइन

देहरादूनः कॉलेज कैंपस में छात्र पर चाकू बेल्ट से हमला, जान से मारने की धमकी भी दी

देहरादूनः  उत्तरांचल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी कैंपस में बीटेक छात्र पर कॉलेज के ही कुछ छात्रों ने चाकू और बेल्ट से हमला कर दिया। छात्र को जान से मारने की धमकी भी दी गई। छात्र की शिकायत पर प्रेमनगर थाने की पुलिस ने आरोपी छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी गई शिकायत में उत्तरांचल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (यूआईटी) के बीटेक छात्र शहबाज खान पुत्र अब्दुल सलाम निवासी गांव रुडकली थाना भोपा, जिला मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश ने बताया कि गत 25 फरवरी को वह कॉलेज कैंपस में बैठा था। तभी वहां कुछ लड़के आए और गाली गलौच करने लगे। उनके पास चाकू, बेल्ट और कडे़ थे। अचानक ही उनमें से एक व्यक्ति ने शहबाज पर चाकू से वार किया और सभी ने मारपीट शुरू कर दी। एक ने उसके सिर पर चाकू से वार कर दिया। इससे उसके सिर से खून बहने लगा। मारपीट देख कर शहबाज के कुछ बचाने दौड़े। दोस्तों को आता देख हमलावर छात्र फरार हो गए। इसके बाद साथी छात्रों ने शहबाज को बेहोशी की हालत में अस्पताल पहुंचाया। शहबाज का आरोप है कि हमलावरों ने गत 16 फरवरी को भी उसे मारा था। मारपीट में उसके सिर पर काफी चोट आई थी। तब आरोपियों ने कॉलेज के सीनियर से दबाव बनाकर समझौता करा दिया था। छात्र ने आशंका जताई कि उसे अब भी आरोपियों से जान का खतरा है। डर के कारण वह कॉलेज भी नहीं जा पा रहा है। प्रेमनगर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र रौतेला ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।



Most Popular News of this Week

काँग्रेस कार्यालयात घुसून...

आदिवासी विद्यार्थी मागील ४८ दिवसांपासून आंदोलन करत आहेत, नाशिकमधून...

आझाद मैदानात आंदोलन करणाऱ्या...

राष्ट्रीय नागरी आरोग्य अभियान (NUHM) अंतर्गत कार्यरत १,७०० हून अधिक...

आदिती तटकरे व राजोल पाटील...

शब्दांच्या कुंचल्यातून मानवी भावना, नात्यांचे पदर आणि प्रेमाची हळवी...

हिंदी पूरे देश में संपर्क की...

हिंदी देशभर में लोगों के बीच संवाद का माध्यम बन रही है। स्थानीय भाषाओं का...

आमदार पंकज भुजबळ यांच्या...

जिल्हा रुग्णालय, नाशिक यांच्या पुढाकाराने तसेच आरोग्य विभागाच्या...

दुष्काळाच्या पार्श्वभूमीवर...

 पावसातील खंड आणि अपुऱ्या पर्जन्यमानामुळे निर्माण झालेल्या दुष्काळी...