हैडलाइन

दिल्ली : KBC के नाम पाक से चल रहा था ठगी का नापाक खेल, 3 शातिर ठग गिरफ्तार

दिल्ली : दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन के शो 'कौन बनेगा करोड़पति' (केबीसी) के नाम पर ठगी करने वाले एक गिरोह का दिल्ली पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। ठगी का यह अड्डा दिल्ली या भारत से नहीं, बल्कि पाकिस्तान से चलाया जा रहा था। दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने गिरोह के तीन ठगों को दबोच लिया है। इनसे आगे की पूछताछ जारी है। दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि यह पहली बार नहीं है, जब केबीसी के नाम पर ठगी का कोई रैकेट पकड़ा गया है। देश में इससे पहले भी 'कौन बनेगा करोड़पति' में शामिल कराने, उसमें बतौर मेहमान मोटी रकम ऐंठे जाने के कई मामले सामने आते रहे हैं। पुलिस के अनुसार, लेकिन यह पहला मौका है, जब ठगों ने केबीसी के नाम पर ठगी करने के लिए अड्डा पाकिस्तान में बनाया है। फिलहाल पाकिस्तान से ठगी से इस अड्डे को चलाने का भंडाफोड़ दिल्ली पुलिस की साइबर अपराध निंयत्रण शाखा ने किया है।

1. इससे पहले बीते महीने उत्तराखंड की रायवाला पुलिस ने कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) की लॉटरी लगने का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह के एक अन्य शातिर ठग को गिरफ्तार किया था। ठगों ने बीएसएफ में हेड कांस्टेबल बलबीर सिंह रावत को केबीसी के नाम पर फर्जी फोन और वीडियो कॉल कर उनकी 1 करोड़ 20 लाख की लॉटरी लगने का झांसा देकर उनसे 24,84,000 रुपये ठग लिए थे। पुलिस ने धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर छानबीन शुरू की। जांच के दौरान जानकारी मिली कि ठग गिरोह का वांटेड सदस्य बिहार से गिरोह संचालित कर रहे हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने बिहार में दबिश देकर शातिर ठग विकास कुमार केसरी को गिरफ्तार कर किया। 

2. झारखंड के आरवीएस इंजीनियरिंग में बीटेक के चौथे सेमेस्टर के एक छात्र से साइबर ठगों ने कौन बनेगा करोड़पति के नाम पर 1.95 लाख की ठगी कर ली। इस संबंध में पीड़ित छात्र ने बिष्टूपुर स्थित साइबर थाने में शिकायत की थी। छात्र ने बताया कि 31 अक्टूबर को उसे एक फोन आया था। फोन करनेवाले ने बताया कि वह केबीसी से बोल रहा है। केबीसी की ओर से उसे 25 लाख की लॉटरी लगी है। लॉटरी के लिए बतौर इनकम टैक्स 7200 रुपये देने होंगे। इन रुपयों को कोलकाता के एक बैंक में बेबी गुहा के खाते में डालने को कहा गया। अगले दिन फिर छात्र को फोन आया और प्रमाण पत्र में सीनियर अधिकारियों के हस्ताक्षर कराने के नाम पर 38 हजार रुपये और मांगे गए। इस राशि को भी बैंक में ट्रांसफर कराया गया। छात्र से कई किश्त में कुल 1.95 लाख ले लिए गए तो उसे ठगी का अहसास हुआ।

 3. उत्तर प्रदेश के औरैया में कौन बनेगा करोड़पति में बेटे का चयन होने का झांसा देकर सीआरपीएफ हवलदार की पत्नी को फोन करने वाले शातिर ठग ने अपने बैंक खाते में 15 हजार रुपये जमा करा लिए। ठगी का शिकार हुई महिला साधना कुमारी ने बताया कि 5 दिसंबर को मेरे फोन पर एक व्यक्ति ने कॉल कर कहा कि उसके बेटे रामराज का केबीसी में चयन हुआ है, इसकी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करने के लिए महिला को एक बैंक खाते में 15 हजार रुपये जमा कराने होंगे। महिला ने अगले दिन 6 दिसंबर को एसबीआई बैंक शाखा सरोजनी रोड भरथना जाकर अपने खाते से रुपये निकाल कर उसके बताए बैंक खाते में 15 हजार रुपये जमा करा दिए। खाते में 15 हजार रुपये जमा कराते ही उसी व्यक्ति का 20 हजार रुपये और जमा कराने को फोन आ गया। शक होने पर महिला ने बैंक मैनेजर को बताया तो उन्होंने तत्काल जमा कराए गए खाते को ब्लॉक कराने का आश्वासन दिया।  



Most Popular News of this Week

नालेसफाईच्या नावावर...

पावसाळ्यापूर्वी शहरातील नालेसफाई शंभर टक्के पूर्ण झाल्याचा दावा मुंबई...

राहुल शेवाळे यांच्या...

शिवसेना झोपडपट्टी महासंघाच्या वतीने इयत्ता KG, Sr. KG व इयत्ता पहिलीमध्ये...

वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप...

'पहिल्या वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप २०२६' मध्ये चंद्रपूर जिल्ह्याच्या...

पिण्याच्या पाण्याच्या...

'अल नि‍नो'मुळे पावसाने ओढ दिल्‍याने आणि मुंबई महानगराला पाणीपुरवठा...

दिव्यांगांच्या सर्वांगीण...

जिल्ह्यातील दिव्यांग बांधवांच्या सर्वांगीण विकासाला गती देण्यासाठी आणि...

शाळेच्या पहिल्या दिवशी...

जिल्हा परिषद शाळांच्या नवीन शैक्षणिक वर्षाच्या प्रारंभी आयोजित...