हैडलाइन

दिल्ली : शाहरुख की पुलिस रिमांड 3 दिन और बढ़ी, दिल्ली हिंसा के दौरान पुलिसकर्मी पर तानी थी पिस्तौल

दिल्ली : दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुई हिंसा के दौरान जाफराबाद में पुलिस कर्मी पर पिस्तौल तानने और 8 राउंड फायरिंग करने के आरोपी शाहरुख को और तीन दिन के लिए पुलिस रिमांड में भेज दिया है। दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को उसे शामली से गिरफ्तार किया था। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुई हिंसा के दौरान जाफराबाद में पुलिस पर पिस्टल तानने और फायरिंग करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए शाहरुख की निशानदेही पर दिल्ली पुलिस की एसआईटी ने पिस्टल बरामद कर ली है। बुधवार को शामली से कार और मोबाइल बरामद करने के बाद पुलिस उसे लेकर उसके दिल्ली स्थित घर पहुंची, जहां से पिस्टल बरामद हुई। इस पिस्टल का उसने हिंसा के दौरान इस्तेमाल किया था।
पुलिस शाहरुख को बुधवार शाम शामली और आसपास के इलाकों में ले गई थी। पुलिस ने वहां से उसकी कार और मोबाइल बरामद किए। दरअसल, घटना से जुड़े फोटो और वीडियो वायरल होने पर शाहरुख ने अपने कपड़ा बदले और चचेरे भाई की कार लेकर फरार हो गया। इस दौरान उसने अपना मोबाइल भी छिपा दिया था। दिल्ली से जालंधर होते हुए वह शामली पहुंचा और वहां नया मोबाइल खरीद लिया था। पुलिस उसके दोनों मोबाइल की जांच कर रही है। बता दें कि आरोपी ने नागरिकता संशोधन कानून को लेकर चल रहे प्रदर्शन के दौरान 24 फरवरी को मौजपुर में गोली चलाई थी।
आरोपी पुलिस के सामने पिस्टल को लेकर आरोपी शाहरुख बार-बार बयान बदल रहा था।वह मोबाइल के बारे में भी पुलिस को सही जानकारी नहीं दे रहा था।वह कभी हथियार को नहर में फेंकने की बात करता था तो कभी शामली में ही फेंकने की बात कहता था। हालांकि पुलिस ने बाद में उसकी निशानदेही पर कार और मोबाइल दोनों बरामद कर लिए हैं।


Most Popular News of this Week

काँग्रेस कार्यालयात घुसून...

आदिवासी विद्यार्थी मागील ४८ दिवसांपासून आंदोलन करत आहेत, नाशिकमधून...

आझाद मैदानात आंदोलन करणाऱ्या...

राष्ट्रीय नागरी आरोग्य अभियान (NUHM) अंतर्गत कार्यरत १,७०० हून अधिक...

आदिती तटकरे व राजोल पाटील...

शब्दांच्या कुंचल्यातून मानवी भावना, नात्यांचे पदर आणि प्रेमाची हळवी...

आमदार पंकज भुजबळ यांच्या...

जिल्हा रुग्णालय, नाशिक यांच्या पुढाकाराने तसेच आरोग्य विभागाच्या...

हिंदी पूरे देश में संपर्क की...

हिंदी देशभर में लोगों के बीच संवाद का माध्यम बन रही है। स्थानीय भाषाओं का...

दुष्काळाच्या पार्श्वभूमीवर...

 पावसातील खंड आणि अपुऱ्या पर्जन्यमानामुळे निर्माण झालेल्या दुष्काळी...