ठाणे : कल्याण फाटा परिसर में हुई अलग-अलग दुर्घटनाओं में 2 लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए. पहली घटना में निलजे परिसर में रहने बाला विघ्नेश्वर उपाध्याय (21) कल्याण फाटा डोम्बिवली मार्ग पर एक होटल के समीप साइकिल से सड़क पार कर दूसरी तरफ जा रहा था. इस दौरान तेजी से आ रही बाइक द्वारा टक्कर मार देने से गिरकर जख्मी हो गया. इसके सर व पैर में काफी चोट लगी है.
दूसरी घटना शीलफाटा में हुई. बाइक पर सवार होकर कल्याण निवासी सुरेश वाडकर (47) राशनिंग कार्यालय मुंब्रा जा रहे थे. इस दौरान चौराहे के पास मुंब्रा की तरफ से आ रही लाॅरी ने सामने से टक्कर मार दी. जिसके चलते सड़क पर गिर जाने से वाडकर घायल हो गए. घटना के बाद लारी चालक फरार हो गया. उक्त घटनाओं को लेकर शील डायघर पुलिस थाने में चालकों के विरुद्ध गुनाह दाखिल किया गया है.