हैडलाइन

मुंबई में एक दशक में आग की 49,000 घटनाएं हुईं, 609 की मौत: सरकार

मुंबई, 26 नवंबर महाराष्ट्र सरकार ने सोमवार को बताया कि पिछले एक दशक में मुंबई में आग लगने की करीब 49,000 घटनाएं हुईं जिनमें 600 से ज्यादा लोगों की मौत हुई। शहरी विकास राज्य मंत्री रंजीत पाटिल ने विधानसभा को बताया कि 2008 से 2018 के बीच आग से संबंधित 49,391 घटनाएं हुईं। उन्होंने बताया कि बिजली प्रणाली में खामियों की वजह से 33,946 घटनाएं हुईं जबकि गैस के रिसाव की वजह से आग लगने की 14,329 घटनाएं हुईं। अन्य घटनाएं दूसरी वजहों से हुईं। मंत्री ने बताया कि आग से संबंधित घटनाओं में 609 लोगों और सात दमकलकर्मियों की मौत पिछले एक दशक में हुई। वहीं 110.42 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्ति को नुकसान पहुंचा। पाटिल इस साल 30 अक्टूबर को उपनगरीय बांद्रा में झुग्गी क्षेत्र में लगे भयानक आग की घटना से संबंधित ध्यान आकर्षण नोटिस का जवाब दे रहे थे। उन्होंने बताया कि पिछले 10 साल में झुग्गियों में 3,151 आग लगने की घटनाएं हुई हैं। 



Most Popular News of this Week

मुंबईच्या महापौर रितू तावडे...

गोरेगाव (पश्चिम) येथील मृणाल गोरे उड्डाण पुलाच्या राम मंदिर मार्ग ते रिलीफ...

धमक्यांना न घाबरता जनतेची...

धमक्यांना न घाबरता जनतेची सेवा सुरूच राहणार; पोलिस आणि महानगरपालिका...

चेंबूरमध्ये ‘तुंबाडची...

सध्या राज्यभरातील चित्रपटगृहांमध्ये प्रेक्षकांची मने जिंकणाऱ्या मराठी...

अदाणी ग्रीन एनर्जी ने रचा...

भारत की सबसे बड़ी नवीकरणीय ऊर्जा कंपनी Adani Green Energy Limited (AGEL) ने गुजरात के खवड़ा में...

मुंबईकरांनी पाण्याचा...

मुंबई महानगरात १० टक्के पाणी कपात लागू करण्यात आली असून, तिची अंमलबजावणी...

नालेसफाईच्या नावावर...

पावसाळ्यापूर्वी शहरातील नालेसफाई शंभर टक्के पूर्ण झाल्याचा दावा मुंबई...