हैडलाइन

नागपुर : धड़ल्ले से कोयले की तस्करी व जमाखोरी

मुंबई : महाराष्ट्र कांग्रेस में नेतृत्व को लेकर इन दिनों अजीब खामोशी देखी जा रही है। मुंबई महानगरपालिका के चुनाव के लिए तमाम  पार्टियों ने अपनी मोर्चाबंदी शुरू कर दी है। अगले महीने मुंबई महानगरपालिका में सभी समितियों के चुनाव होने हैं, लेकिन अब तक मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष कौन होगा इसका फैसला नहीं हो रहा है। एकनाथ गायकवाड अंतरिम अध्यक्ष के रूप में काम संभाल रहे हैं, लेकिन आगामी चुनावी रणनीति के हिसाब से कांग्रेस में सुस्ती छाई हुई है। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने महाराष्ट्र के मामले चुप्पी साध रखी है, वहीं राहुल गांधी ने खुद को अलिप्त कर रखा है। ऐसे में महाराष्ट्र और मुंबई कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन का फैसला लंबे समय से लटका हुआ है। कांग्रेसी सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस के सांसदों ने अभी हाल ही में संसद परिसर में राहुल गांधी को घेरा और उनसे वापस अध्यक्ष पद स्वीकारने की अपील की। कांग्रेसी सांसदों का कहना था कि अगर राहुल इसी तरह अलिप्त बने रहे, तो पार्टी खत्म हो जाएगी। इस पर भी राहुल अपनी अलिप्तता खत्म करने को तैयार नहीं हुए और उन्होंने साफ कह दिया कि वह अध्यक्ष नहीं बनेंगे।

कांग्रेस के एक सांसद का कहना है कि राहुल पार्टी पर काबिज बुजुर्ग नेताओं की मनमानी से खफा हैं। वहीं ज्योतिरादित्य सिंधिया की बगावत से और राहुल गांधी की यंग ब्रिगेड कै रवैये ने भी राहुल को आहत कर रखा है। राहुल के खिलाफ पार्टी में चल रही गतिविधियों ने सोनिया गांधी को भी परेशान कर रखा है। लगातार प्रतिकूल परिस्थितियों से जूझ रही कांग्रेस पार्टी भले ही इस समय महाराष्ट्र सरकार में शामिल है, लेकिन कहीं भी कांग्रेस की छाप सरकार पर दिख नहीं रही है। इससे भी ज्यादा कांग्रेसियों का दुख इस बात को लेकर है कि एनसीपी लगातार हावी होती जा रही है। इसीलिए राज्य के वरिष्ठ कांग्रेसियों का एक बड़ा ग्रुप जल्द ही राज्य और मुंबई में नेतृत्व परिवर्तन की मांग कर रहा है। इस ग्रुप ने कांग्रेस आलाकमान के पास बहुत ही सीरियस मेसेज भेजे हैं, बावजूद इसके दिल्ली से कोई सिग्नल अभी नहीं मिला है।

खबर है कि दिल्ली में कांग्रेस के बड़े नेताओं ने महाराष्ट्र और मुंबई में नेतृत्व परिवर्तन की योजना बना रखी है। योजना महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर राजीव सातव और मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष पद पर अमरजीत मनहास की ताजपोशी की है। इसी योजना के तहत राजीव सातव को राज्यसभा की उम्मीदवारी दी गई है। मनहास को मुंबई अध्यक्ष बनाने को लेकर भी माहौल अनुकूल है, लेकिन मुकुल वासनिक का गुट मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए राज्य के पूर्व मंत्री सुरेश शेट्टी का नाम चला रहे हैं। फिलहाल मामला सोनिया गांधी की हरी झंडी के लिए रुका है। कहा यह भी जा रहा है कि सोनिया गांधी कोई भी फैसला लेने से पहले राहुल गांधी का मत जानना चाहती हैं, लेकिन राहुल इसमें कोई रुचि नहीं ले रहे हैं। कांग्रेस के भरोसेमंद सूत्रों का कहना है कि जल्द ही कांग्रेस संगठन में बड़े फेरबदल होने हैं। इसमें कई राज्यों के प्रभारी महासचिवों को बदला जाना है। महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रभारी महासचिव मल्लिकार्जुन खड़गे का नाम भी इनमें शामिल है। कहा जा रहा है कि प्रभारी महासचिवों को बदले जाने का फैसला 26 मार्च को राज्यसभा चुनाव नतीजों के बाद लिया जाएगा। इसलिए महाराष्ट्र के नए प्रभारी महासचिव की नियुक्ति के बाद ही महाराष्ट्र और मुंबई कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन का भी फैसला होगा।



Most Popular News of this Week

वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप...

'पहिल्या वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप २०२६' मध्ये चंद्रपूर जिल्ह्याच्या...

राहुल शेवाळे यांच्या...

शिवसेना झोपडपट्टी महासंघाच्या वतीने इयत्ता KG, Sr. KG व इयत्ता पहिलीमध्ये...

शाळेच्या पहिल्या दिवशी...

जिल्हा परिषद शाळांच्या नवीन शैक्षणिक वर्षाच्या प्रारंभी आयोजित...

पिण्याच्या पाण्याच्या...

'अल नि‍नो'मुळे पावसाने ओढ दिल्‍याने आणि मुंबई महानगराला पाणीपुरवठा...

दिव्यांगांच्या सर्वांगीण...

जिल्ह्यातील दिव्यांग बांधवांच्या सर्वांगीण विकासाला गती देण्यासाठी आणि...

जय पवार यांची मान्सूनच्या...

महाराष्ट्रात पावसाच्या आगमनास होत असलेल्या विलंबाची सद्यस्थिती आणि...