हैडलाइन

छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवती के पेट में घोंपा चाकू, गंभीर हालत में भर्ती

फिरोजपुर: छेड़छाड़ का विरोध करने पर बाइक सवार दो बदमाशों ने एक में कार्यरत युवती को पेट में चाकू घोंप गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। घायल को स्थानीय अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां उसकी नाजुक हालत देख उसे फरीदकोट स्थित गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। थाना सिटी के प्रभारी अमरिंदर सिंह का कहना है कि पीड़िता बयान देने की हालत में नहीं है। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। 

पुलिस के मुताबिक पीड़िता एक सैलून में कामकाज करती थी। शनिवार की रात करीब दस बजे सैलून के नजदीक बाइक सवार बदमाश पीड़िता से छेड़छाड़ करने लगे। इसका पीड़िता ने विरोध किया। यही नहीं पीड़िता की बदमाशों के साथ हाथापाई भी हुई। बदमाशों ने पीड़िता के पेट में चाकू घोंप दिया। इससे पीड़िता गंभीर रूप से जख्मी हो गई। इससे बाद बदमाश फरार हो गए। आसपास के लोगों ने पीड़िता को स्थानीय अस्पताल में दाखिल करवाया। वहां पीड़िता की नाजुक हालत देखते हुए उसे फरीदकोट के मेडिकल कॉलेज में रेफर किया।

इस संबंधी सैलून के इंचार्ज गोपाल सिंह ने बताया कि सैलून में तैनात स्टाफ मैंबरों की रात आठ बजे के बाद छुट्टी कर दी जाती है। घटना वाली रात पीड़िता सैलून से निर्धारित समय पर चली गई थी। बाद में उन्हें उस पर हमले की जानकारी मिली।  उधर, उक्त वारदात की तफतीश कर रहे एसएचओ अमरिंदर सिंह ने बताया कि जैसे ही उन्हें वारदात की जानकारी मिली उसी समय पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। फरीदकोट के मेडिकल कॉलेज में दाखिल करवाया है। पीड़िता बयान देने की हालत में नहीं है। पीड़िता के बयान देने के बाद ही मामला साफ होगा।



Most Popular News of this Week

वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप...

'पहिल्या वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप २०२६' मध्ये चंद्रपूर जिल्ह्याच्या...

राहुल शेवाळे यांच्या...

शिवसेना झोपडपट्टी महासंघाच्या वतीने इयत्ता KG, Sr. KG व इयत्ता पहिलीमध्ये...

शाळेच्या पहिल्या दिवशी...

जिल्हा परिषद शाळांच्या नवीन शैक्षणिक वर्षाच्या प्रारंभी आयोजित...

पिण्याच्या पाण्याच्या...

'अल नि‍नो'मुळे पावसाने ओढ दिल्‍याने आणि मुंबई महानगराला पाणीपुरवठा...

दिव्यांगांच्या सर्वांगीण...

जिल्ह्यातील दिव्यांग बांधवांच्या सर्वांगीण विकासाला गती देण्यासाठी आणि...

जय पवार यांची मान्सूनच्या...

महाराष्ट्रात पावसाच्या आगमनास होत असलेल्या विलंबाची सद्यस्थिती आणि...