हैडलाइन

गुरुवार की शाम पिंपरी-चिंचवड़ में पानी नहीं

पिंपरी : जलशुद्धिकरण केंद्र सेक्टर क्रमांक-23 निगडी स्थित मुख्य जलवाहिनी में रिसाव के चलते तत्काल मरम्मत कार्य के लिए गुरुवार (19 मार्च) की सुबह जलापूर्ति करने के बाद पूरी आपूर्ति यंत्रणा बन्द रखी जाएगी. इसके चलते गुरुवार की शाम पिंपरी-चिंचवड़ शहर में पानी की आपूर्ति नहीं हो सकेगी. इसके अलावा इस मरम्मत कार्य का असर शुक्रवार की सुबह की जलापूर्ति व्यवस्था पर भी होने की संभावना जताते हुए मनपा के जलापूर्ति विभाग ने शहरवासियों से पानी की बचत करने की अपील की है. मावल तालुका के पवना बांध से पानी की आपूर्ति की जाती है. रावेत स्थित नहर से अशुद्ध पानी लेकर निगड़ी सेक्टर 23 स्थित जलशुद्धिकरण केंद्र में प्रक्रिया करने के बाद शहरवासियों को उसकी आपूर्ति की जाती है. जलशुद्धिकरण केंद्र में आने वाली मुख्य जलवाहिनी में रिसाव शुरू होने से गुरुवार को इस जलवाहिनी की मरम्मत की जाएगी.इसके चलते गुरुवार की शाम पिंपरी-चिंचवड़ शहर में पानी की आपूर्ति नहीं हो सकेगी. इसके अलावा इस मरम्मत कार्य का असर शुक्रवार की सुबह की जलापूर्ति व्यवस्था पर भी होने की संभावना, जलापूर्ति विभाग द्वारा जारी की विज्ञप्ति के जरिए जताई गई है.



Most Popular News of this Week

कोकण विभागीय माहिती...

माहिती व जनसंपर्क महासंचालनालयातील अमोल महाजन यांनी आज विभागीय माहिती...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

वृक्षांना इजा पोहोचवणे आणि...

मुंबईतील वृक्षांचे संरक्षण आणि पर्यावरणीय समतोल अबाधित राखण्यासाठी...

सचिन अहिर यांच्या...

महाराष्ट्र विधानपरिषदेचे उपसभापती सचिन अहिर यांच्या नेतृत्वाखाली...