हैडलाइन

बेटी ने मांगी रोटी तो रेस्तरां स्टाफ ने बाप की कर दी पिटाई, घटना की तस्वीर सीसीटीवी में कैद

फरीदाबाद, फरीदाबाद के रेस्टोरेंट में एक रोटी को लेकर जमकर हंगामा हुआ. यहां रोटी मांगने को लेकर स्टाफ और ग्राहकों में जमकर मारपीट हो गई. घटना की तस्वीर सीसीटीवी में कैद हो गई.

मामला देर रात फरीदाबाद के नामी रेस्टोरेंट (BTW) का है जहां आरोप है कि अपनी फैमली के साथ खाना खाने आए एक ग्राहक ने एक रोटी मांगी तो रेस्तरां के स्टाफ और ग्राहक के बीच जमकर मारपीट हो गई. स्टाफ जब ग्राहक के साथ मारपीट कर रहे थे तो इसी बीच उसे बचाने आए उसके साले की भी जमकर पिटाई कर दी गई. काफी देर हुए हंगामे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया. फिलहाल, पुलिस 2 लोगों को हिरासत में लेकर मामले की जांच कर रही है.

पूरा हंगामा सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया. इसे देखने से साफ पता चलता है कि किस तरह रेस्टोरेंट में अपने परिवार के साथ आए एक व्यक्ति के साथ रेस्तरां के कर्मचारी मारपीट कर रहे हैं. दूसरी तस्वीर में दिख रहा है कि पीटने वाले युवक के समर्थन में पहुंचे लोग किस तरह डंडों से कर्मचारियों को पीट रहे हैं.

घायल ग्राहक संजय का आरोप है कि वह अपने परिवार के साथ रेस्तरां में खाना खाने पहुंचे थे. उन्होंने बिल का पेमेंट कर दिया, लेकिन उसके बाद उनकी छोटी बेटी ने एक रोटी और मांगी जिसके बाद उन्होंने रोटी लाने के लिए कहा. आरोप है कि इस पर होटल के मैनेजर सहित अन्य स्टाफ ने उनके साथ साथ बदतमीजी करते हुए मारपीट शुरू कर दी. इतना ही नहीं, उन्हें बचाने आए उनके साले को भी रेस्टोरेंट के स्टाफ ने बुरी तरह पीटा. आस-पास के लोगों ने किसी तरह समझा-बुझा कर मामला शांत कराया.

इस बारे में जब रेस्टॉरेंट स्टाफ से बात की गई तो वह कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हुए. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर जा पहुंचे और उन्होंने रेस्टोरेंट के दो कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच चल रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.



Most Popular News of this Week

मुंबईच्या महापौर रितू तावडे...

गोरेगाव (पश्चिम) येथील मृणाल गोरे उड्डाण पुलाच्या राम मंदिर मार्ग ते रिलीफ...

धमक्यांना न घाबरता जनतेची...

धमक्यांना न घाबरता जनतेची सेवा सुरूच राहणार; पोलिस आणि महानगरपालिका...

चेंबूरमध्ये ‘तुंबाडची...

सध्या राज्यभरातील चित्रपटगृहांमध्ये प्रेक्षकांची मने जिंकणाऱ्या मराठी...

अदाणी ग्रीन एनर्जी ने रचा...

भारत की सबसे बड़ी नवीकरणीय ऊर्जा कंपनी Adani Green Energy Limited (AGEL) ने गुजरात के खवड़ा में...

मुंबईकरांनी पाण्याचा...

मुंबई महानगरात १० टक्के पाणी कपात लागू करण्यात आली असून, तिची अंमलबजावणी...

नालेसफाईच्या नावावर...

पावसाळ्यापूर्वी शहरातील नालेसफाई शंभर टक्के पूर्ण झाल्याचा दावा मुंबई...