हैडलाइन

एकतरफा प्‍यार में लड़की पर किए चाकू से कई वार, फिर खुद का भी गला रेता

एनसीआर में एक बार फिर एकतरफा मोहब्बत का खौफनाक अंजाम देखने को मिला है. जिसमें आरोपी प्रेमी ने लड़की के घर पर ही लड़की का गला चाकू से बुरी तरह रेत दिया और खुद भी उसी चाकू से अपना गला काट लिया. गाजियाबाद के सिहानी गेट थाना क्षेत्र के मालीवाडा में प्रशांत नाम के 28 वर्षीय युवक ने एक 26 वर्षीय युवती पर चाकू से हमला कर दिया. लड़की के गले पर चाकू से वार करने के बाद लड़के ने खुद भी अपने गले पर चाकू मारकर खुदकुशी करने की कोशिश की बताया जा रहा है कि सनकी प्रेमी पिलखुआ का रहने वाला प्रशांत शादीशुदा है. वह मालीवाड़ा इलाके की रहने वाली युवती से एकतरफा प्यार करता था और जब प्यार में नाकामी हाथ लगी तो आज आरोपी युवक इस युवती के पीछे मालीवाड़ा इलाके में स्‍थित घर पर पहुंच गया.

घर के पास ही युवक ने युवती पर चाकू से कई वार किए. जिसके बाद युवती बेहोश होकर जमीन पर ही गिर गई. उसके गिरने की आवाज सुनकर उसकी मां ने शोर मचाया.

आरोपी युवक ने उसी जगह अपने गले पर भी चाकू मार लिया. वह भी बेहोश होकर गिर गया. शोर सुनकर मौके पर लोगो की भीड़ जमा हो गई और अफरातफरी मच गई.

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को लहूलुहान हालत में गणेश अस्पताल में एडमिट कराया. लड़की की हालत काफी नाजुक होने के चलते उसे जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया है. अब पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है. फिलहाल दोनों के होश में आने का इंतजार किया जा रहा है.



Most Popular News of this Week

मुंबईच्या महापौर रितू तावडे...

गोरेगाव (पश्चिम) येथील मृणाल गोरे उड्डाण पुलाच्या राम मंदिर मार्ग ते रिलीफ...

धमक्यांना न घाबरता जनतेची...

धमक्यांना न घाबरता जनतेची सेवा सुरूच राहणार; पोलिस आणि महानगरपालिका...

चेंबूरमध्ये ‘तुंबाडची...

सध्या राज्यभरातील चित्रपटगृहांमध्ये प्रेक्षकांची मने जिंकणाऱ्या मराठी...

अदाणी ग्रीन एनर्जी ने रचा...

भारत की सबसे बड़ी नवीकरणीय ऊर्जा कंपनी Adani Green Energy Limited (AGEL) ने गुजरात के खवड़ा में...

मुंबईकरांनी पाण्याचा...

मुंबई महानगरात १० टक्के पाणी कपात लागू करण्यात आली असून, तिची अंमलबजावणी...

नालेसफाईच्या नावावर...

पावसाळ्यापूर्वी शहरातील नालेसफाई शंभर टक्के पूर्ण झाल्याचा दावा मुंबई...