हैडलाइन

प्रतापगढ़ जिले में हत्या, थाने में की थी बेटी से छेड़छाड़ की शिकायत, गोली मारकर हत्या

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां बेटी के साथ छेड़छाड़ किए जाने की शिकायत करना एक किसान को भारी पड़ गया. आरोपी युवक ने उस किसान की गोली मारकर हत्या कर दी. वारदात के वक्त किसान अपने खेत में था.

हत्या की यह वारदात प्रतापगढ़ जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र की है. जहां ढेरहना निवासी 60 वर्षीय किसान शिव कुमार अपने परिवार के साथ रहता था. वर्ष 2013 में किसान की बेटी के साथ सूरज सिंह ने छेड़छाड़ की थी. इस मामले में शिव कुमार की शिकायत पर आरोपी सूरज को जेल जाना पड़ा.

कुछ समय बाद आरोपी सूरज जेल से बाहर आया और किसान के परिवार को धमकियां देने लगा. इसी दौरान 2016 में पीड़िता की शादी हो गई. तब भी आरोपी सूरज ने वहां फायरिंग कर दी थी. तब किसान ने कई बार सूरज के खिलाफ पुलिस को शिकायत दर्ज कराई थी. लेकिन नगर कोतवाली पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी.

इस तरह से सूरज उनके परिवार को परेशान करता था. सोमवार को जब शिवकुमार अपने खेत में मौजूद था. तभी सूरज वहां पहुंचा और किसान को गोली मार दी. जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. पुलिस अधीक्षक देवरंजन वर्मा के मुताबिक पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है. आरोपी की तलाश की जा रही है.



Most Popular News of this Week

काँग्रेस कार्यालयात घुसून...

आदिवासी विद्यार्थी मागील ४८ दिवसांपासून आंदोलन करत आहेत, नाशिकमधून...

आझाद मैदानात आंदोलन करणाऱ्या...

राष्ट्रीय नागरी आरोग्य अभियान (NUHM) अंतर्गत कार्यरत १,७०० हून अधिक...

आदिती तटकरे व राजोल पाटील...

शब्दांच्या कुंचल्यातून मानवी भावना, नात्यांचे पदर आणि प्रेमाची हळवी...

हिंदी पूरे देश में संपर्क की...

हिंदी देशभर में लोगों के बीच संवाद का माध्यम बन रही है। स्थानीय भाषाओं का...

आमदार पंकज भुजबळ यांच्या...

जिल्हा रुग्णालय, नाशिक यांच्या पुढाकाराने तसेच आरोग्य विभागाच्या...

दुष्काळाच्या पार्श्वभूमीवर...

 पावसातील खंड आणि अपुऱ्या पर्जन्यमानामुळे निर्माण झालेल्या दुष्काळी...