हैडलाइन

अमरावती : जरुरतमंद को बाटे 35 हजार भोजन पैकेट

अमरावती : लॉकडाउन में कोई जरुरतमंद भूखा नहीं रहेगा. यह घोषणा करने के बाद से जुटे विधायक रवि राणा ने सोमवार को लगातार तीसरे दिन स्लम एरिया में खुद जाकर भोजन के पैकेट बांटे. इस समय नन्हें बच्चों और वृध्द महिलाओं की पुकार सुनकर उनकी आंखें भर आई. गंगासावित्री निवास पर खुद सांसद नवनीत राणा घर आए जरुरतमंदों को भोजन के पैकेट बांट रही है. उन्होंने बताया कि जरुरतमंदों को घर पहुंच भोजन पैकेट देने की भी व्यवस्था की गई है. इसके लिये बकायदा टीम बनाई गई है. जो सोशल डिस्टेसिंग के साथ यह सेवा दे रहे है.

सोमवार को राजापेठ, सुशील नगर, आदिवासी नगर, कपीलवास्तु नगर, गांधी आश्रम समेत अन्य स्लम एरिया के बुजुर्गों, मासूम बच्चों, महिलाओं की सुबह से भीड़ उमड़ी रही. सभी को सोशल डिस्टेसिंग बनाने का आग्रह करते हुए विधायक राणा पहले तो उनके हाथों को सैनिटाइज कर रहे है और बाद में उन्हें भोजन के पैकेट दे रहे है. इस समय उनके साथ जीतू दुधाने, कमलकिशोर मालानी, विनोद जायलवाल, विनोद गुहे, विनोद येवतीकर, दिनेश सेठिया,अनूप अग्रवाल, नाना सावरकर, रवि वानखडे, गणेशदास गायकवाड, गणेश मारोडकर, नितिन म्हस्के, अजय बोबडे, दीपक जलतारे, पंकज बोबडे, शालिनी देवरे, सुनीता सावरकर, राजेश अंबाडकर, शुभम उंबरकर, लकी पिवाल, जय सापरिया, दीपक ताथोड, मुकेश पांडे उपस्थित थे.



Most Popular News of this Week

कोकण विभागीय माहिती...

माहिती व जनसंपर्क महासंचालनालयातील अमोल महाजन यांनी आज विभागीय माहिती...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

वृक्षांना इजा पोहोचवणे आणि...

मुंबईतील वृक्षांचे संरक्षण आणि पर्यावरणीय समतोल अबाधित राखण्यासाठी...

सचिन अहिर यांच्या...

महाराष्ट्र विधानपरिषदेचे उपसभापती सचिन अहिर यांच्या नेतृत्वाखाली...