हैडलाइन

सिटी पुलिस का बडा एक्शन; बेवजह घुमनेवालों को पुलिया पर रोका

वर्धा : कोरोना संक्रमण के चलते जिले में संचारबंदी लागू है. लेकिन इसके बावजूद भी मंगलवार को अचानक सडकों पर भिड उमड पडी. जिसके बाद पुलिस ने कडे कदम उठाते हुए बडा एक्शन लिया. बेवजह शहर में घुमनेवालों को चेतावनी देकर फिर घर की और लैटाया गया. कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए जिला प्रशासन द्वारा उचित कदम उठाए जा रहे है. जिले में संचारबंदी लागू है. चौक-चौराहे पर पुलिस का कडा बंदोबस्त है. लेकिन इसके बावजूद भी गत दो दिनों में सुबह 7 से 12 बजे तक भिड उमड रही है. सोमवार को इलेक्ट्रीक के दुकाने शुरू करने के बाद मंगलवार से प्रशासन ने ऑटोमोबाईल्स की दुकाने शुरु रखने की सूचना दी थी. लेकिन इसके बाद शहर में अचानक भीड बढ गई. जिससे सिटी पुलिस तुरंत हरकत में आयी. थानेदार योगेश पारधी के नेतृत्व में उडानपुल पर पुलिस ने नाकाबंदी की. 

पश्चात परिसर में आने-जानेवाले सभी वाहन चालकों को रोककर घर से बाहर न निकलने की चेतावनी भरी समझाईश देकर वापस भेजा गया. ऐसा ही हाल शहर के हर एक चौक-चौराहे पर दिखाई दे रहा है. जिससे सभी ओर संचारबंदी का उल्लंघन हो रहा है. कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए 14 अप्रैल तक संचारबंदी व लाऊकडाऊन लागू है. लेकिन इसके बावजूद भी अनेक युवा बेवजह घरों से बाहर निकलकर सडकों पर घुम रहे है. विगत दो दिनों से बेवजह घुमनेवालों का प्रमाण बढ गया है. चौक-चौराहे पर पुलिस का बंदोबस्त रहते हुए भी बेवजह घुमनेवालों में कमी नही आयी है. इस पर अब पुलिस को कडी कार्रवाई की जरुरत व्यक्त हो रही है. 



Most Popular News of this Week

वाढदिवसाचा स्नेहस्पर्श -...

मुंबईच्या महापौर श्रीमती रितू तावडे यांनी आज (दिनांक १८ एप्रिल २०२६) आपल्या...

महात्मा फुले जयंती पर मुंबई...

 महात्मा जोतीराव फुले की १९९वीं जयंती के शुभ अवसर पर बहुजन, ग्रामीण एवं...

डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर यांच्या...

भारतीय राज्यघटनेचे शिल्पकार, महामानव डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर यांच्या...

संसदीय राजनीति में रामदास...

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (A) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय राज्य...

SAMUDRA SAHAS SAILING EXPEDITION FLAGGED OFF FROM MUMBAI AS PART OF REGIMENT OF...

The Samudra Sahas Sailing Expedition, undertaken by the Regiment of Artillery as part of its bicentenary celebrations, was ceremonially flagged off by Lieutenant General N. S. Sarna, PVSM, AVSM, SM,...

महामानव भारतरत्न...

भारतरत्न डॉ.बाबासाहेब आंबेडकर यांच्या १३५ व्या जयंतीनिमित्त ठाणे...