हैडलाइन

पुणे : कोविड-19 से दो और लोगों की मौत के साथ जिले में मृतक संख्या 10 हुई

पुणे : पुणे में दो और लोगों की कोरोना वायरस संक्रमण के कारण मौत हो गई जिसके साथ ही इस जिले में इस महामारी के कारण मरने वाले लोगों की संख्या 10 हो गई है। निगमायुक्त शेखर गायकवाड़ ने बताया कि 44 वर्षीय एक व्यक्ति को वेंटिलेटर पर रखा गया था और उसे गंभीर मधुमेह भी था। बुधवार सुबह सरकारी नायडू अस्पताल में उसकी मौत हो गई। गायकवाड़ ने बताया कि उसे चार अप्रैल को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार रात सांस लेने में परेशानी होने पर उसे वेंटिलेटर पर रखा गया। बुधवार सुबह किडनी खराब हो जाने के कारण उसकी मौत हो गई। पुणे के संभागीय आयुक्त डॉ. दीपक महीसेकर ने बताया कि कोविड-19 से संक्रमित एक व्यक्ति की सरकारी ससून अस्पताल में मौत हो गई। मंगलवार तक पुणे में आठ लोगों की मौत हुई थी लेकिन अब मृतक संख्या 10 हो गई है। 

Most Popular News of this Week

कोकण विभागीय माहिती...

माहिती व जनसंपर्क महासंचालनालयातील अमोल महाजन यांनी आज विभागीय माहिती...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

सचिन अहिर यांच्या...

महाराष्ट्र विधानपरिषदेचे उपसभापती सचिन अहिर यांच्या नेतृत्वाखाली...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...