हैडलाइन

महाराष्ट्र में 15 से 20 अप्रैल के बीच लॉकडाउन होगा कड़ा

मुंबई : महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के लिहाज से 15 से 20 अप्रैल के बीच का समय काफी अहम है. ऐसे में इस दौरान लॉकडाउन का सख्ती से पालन करने को लेकर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे बड़ा फैसला ले सकते हैं. कोरोना की मौजूदा स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सभी विभागीय आयुक्त, जिलाधिकारी व पुलिस अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से चर्चा की. इस बैठक में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए कारगर रणनीति बनाने पर चर्चा हुई. 

सूत्रों के मुताबिक़ सीएम ठाकरे ने सभी अधिकारियों को लॉकडाउन का सख्ती से पालन  कराने के निर्देश दिए हैं . उनका मानना है कि कम्युनिटी संक्रमण के लिहाज से 15 से 20 अप्रैल के बीच का समय काफी चुनौतीपूर्ण है. ऐसे में बड़े फैसले लेकर इसे रोका जा सकता है.  

लॉकडाउन में किसानों की समस्याओं को देखते हुए गांवों में कुछ शर्तों के साथ ढील दी जा सकती है. लॉकडाउन की वजह से महाराष्ट्र के कई जिलों में रबी की फसल के साथ गन्ना, आम और अंगूर के किसानों की हालत बेहद ख़राब है. कामगार नहीं मिलने से फसल की कटाई नहीं हो पा रही है. कई शक्कर कारखानों में काम बंद हैं. ऐसे में ठाकरे सरकार कुछ शर्तों के साथ खेतों में काम करने की अनुमति दे सकती है . 



Most Popular News of this Week

मुंबईच्या महापौर रितू तावडे...

गोरेगाव (पश्चिम) येथील मृणाल गोरे उड्डाण पुलाच्या राम मंदिर मार्ग ते रिलीफ...

धमक्यांना न घाबरता जनतेची...

धमक्यांना न घाबरता जनतेची सेवा सुरूच राहणार; पोलिस आणि महानगरपालिका...

चेंबूरमध्ये ‘तुंबाडची...

सध्या राज्यभरातील चित्रपटगृहांमध्ये प्रेक्षकांची मने जिंकणाऱ्या मराठी...

अदाणी ग्रीन एनर्जी ने रचा...

भारत की सबसे बड़ी नवीकरणीय ऊर्जा कंपनी Adani Green Energy Limited (AGEL) ने गुजरात के खवड़ा में...

मुंबईकरांनी पाण्याचा...

मुंबई महानगरात १० टक्के पाणी कपात लागू करण्यात आली असून, तिची अंमलबजावणी...

नालेसफाईच्या नावावर...

पावसाळ्यापूर्वी शहरातील नालेसफाई शंभर टक्के पूर्ण झाल्याचा दावा मुंबई...