हैडलाइन

खनन बंद कराने को लेकर यूपी व हरियाणा प्रशासन आमने सामने


 हरियाणा डीसी के आदेश पर खनन बंद कराने पहुंची टीम

कैराना। हरियाणा डीसी के आदेश पर क्षेत्र के ग्राम नंगलाराई में आवंटित पट्टे पर चल रहे खनन को बंद कराने के लिए हरियाणा से प्रशासन की टीम पहुंची। टीम ने बताया​ कि वैध पट्टे की आड में हरियाणा के किसानों की भूमि से अवैध रूप से खनन किया जा रहा है। हरियाणा के किसानों ने हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका भी दायर कर रखी है, जिसमें हाईकोर्ट के आदेश पर पूर्व में राजस्व विभाग की टीम भी यहां पहुंची थी। वहीं, सूचना मिलने पर कैराना एसडीएम देवेंद्र सिंह, सीओ प्रदीप सिंह भी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। दोनों प्रदेशों के अधिकारियों  मैं वैध पट्टे को लेकर नोकझोंक हुई, उसके बाद दोनों प्रदेशों के अधिकारियों के बीच वार्ता हुई। बाद में हरियाणा प्रशासन की टीम वापस लौट गई। हरियाणा की टीम में खनन अधिकारी डॉ. माधवी गुप्ता, एसडीएम साहिल गुप्ता, सीओ प्रदीप कुमार, तहसीलदार नरेश कौशल, एसएचओ सनौली सुरेंद्र सिंह मौजूद थे।


Most Popular News of this Week

कोकण विभागीय माहिती...

माहिती व जनसंपर्क महासंचालनालयातील अमोल महाजन यांनी आज विभागीय माहिती...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

वृक्षांना इजा पोहोचवणे आणि...

मुंबईतील वृक्षांचे संरक्षण आणि पर्यावरणीय समतोल अबाधित राखण्यासाठी...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

सचिन अहिर यांच्या...

महाराष्ट्र विधानपरिषदेचे उपसभापती सचिन अहिर यांच्या नेतृत्वाखाली...