हैडलाइन

इन दिनों उपनगर के जोगेश्वरी ( पू.) में तेंदुए के खौफ के साए में जी रहे लोग

मुंबई : इन दिनों उपनगर के जोगेश्वरी ( पू.) स्थित दुर्गानगर, गणेशनगर, गौतमनगर और आरे कालोनी के आस-पास के लोग जंगली तेंदुए के खौफ के साए में जी रहे हैं. रात के अंधेरे में तबेलों में बंधे तेंदुआ अब तक कई बार पशुओं पर हमला कर चुका है, जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने संबंधित मनपा कार्यालय और आरे प्रशासन को भी दे चुके हैं. बावजूद इसके इस विषय में संबंधित विभाग की ओर से कोई कार्रवाई न होने से स्थानीय लोगों में भय का माहौल व्याप्त है.

इस बाबत दुर्गानगर निवासी अजय शर्मा ने बताया कि यह तेंदुआ पिछले 4 माह से जोगेश्वरी के दुर्गा नगर, गणेश नगर, गौतम नगर और गोरेगांव के आरे कालोनी के आस-पास के क्षेत्रों में आतंक मचा रखा है. रात के अंधेरे में तबेलों में बंधे पशुओं पर यह हमला कर देता है. 1 दिसंबर को भोर में तेंदुए ने दुर्गानगर स्थित लोकनाथ यादव के तबेले में हमला कर दिया, जहां बंधे गाय के बछड़े को शिकार बनाया.

शर्मा ने बताया कि दुर्गानगर, गणेशनगर और गौतमनगर आरे कालोनी के जंगलों से सटा हुआ इलाका है,जहां के रास्तों पर लाइट की व्यवस्था नहीं है. लाइट लगवाने के लिए हम लोगों ने कई बार मनपा के संबंधित विभाग और आरे प्रशासन को लिखित आग्रह कर हार चुके हैं, लेकिन लाइट अभी तक नहीं लगी और हम लोग अंधेरे में तेंदुए के खौफ परेशान हैं.



Most Popular News of this Week

कोकण विभागीय माहिती...

माहिती व जनसंपर्क महासंचालनालयातील अमोल महाजन यांनी आज विभागीय माहिती...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

वृक्षांना इजा पोहोचवणे आणि...

मुंबईतील वृक्षांचे संरक्षण आणि पर्यावरणीय समतोल अबाधित राखण्यासाठी...

सचिन अहिर यांच्या...

महाराष्ट्र विधानपरिषदेचे उपसभापती सचिन अहिर यांच्या नेतृत्वाखाली...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...