हैडलाइन

एक बेहद हैरान करने वाला मामला : पैसे देकर बहू को मरवाना चाहता था ससुर, किलर्स ने कॉन्ट्रैक्ट देने वाले को ही मार डाला

पुणे : एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने अपनी बहू की हत्या के लिए एक कॉन्ट्रैक्ट किलर को हायर किया। लेकिन कॉन्ट्रैक्ट किलर ने पैसे लेने के बावजूद उसे (ससुर को) ही मौत के घाट उतार दिया।
रविवार को विनायक भीकाजी पादंमन नाम के शख्स का शव खेड़ तहसील के सिद्धगांव में एक खेत से बरामद हुआ था। पुलिस ने अब तक इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक देसी कट्टा और 9 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं।
पुलिस के मुताबिक, सिद्धगांव में रहने वाले विनायक पादंमन के बेटे अजित पादंमन ने पहली पत्नी के रहते हुए दो साल पहले दूसरी शादी की थी। परिवार को इसकी जानकारी हुई तो अजित और उसके पिता विनायक के बीच रिश्ते बिगड़ने लगे। विनायक को लगता था कि दूसरी पत्नी के कारण अजित उनसे दूर हो रहा है। इसके बाद विनायक ने 1.34 लाख की फिरौती देकर अविनाश बबन राठौड़, मोहम्मद शहजाद इस्लाम उर्फ छोटू, मोहम्मद वसीम जब्बार को बहू की हत्या के लिए हायर किया।
पैसे लेने के बावजूद तीनों आरोपी अजित और उसकी पत्नी को खोज नहीं पा रहे थे। इस चक्कर में करीब एक महीने का समय हो गया और विनायक उन पर अपनी बहू की जल्द हत्या करने का दबाव बना रहा था। विनायक किलर्स को धमकाने लगा था। विनायक उनसे अपने पैसे भी वापस मांग रहा था। रोज-रोज की धमकी से तंग आकर आरोपियों ने शनिवार को विनायक को एक बुलाया और उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। मारने के बाद उसके शव को उसके ही खेत में फेक आरोपी फरार हो गए।
विनायक का शव मिलने के बाद पुलिस ने उसके फोन की जांच की तो पाया कि वे मरने से पहले वह कुछ हिस्ट्रीशीटर के संपर्क में था। इसके बाद पुलिस ने उन्हें पूछताछ के लिए उठाया और कड़ाई से पूछताछ के बाद हत्यारों ने अपना गुनाह कबूल कर किया। अभी भी इस मामले का एक आरोपी फरार चल रहा है।


Most Popular News of this Week

काँग्रेस कार्यालयात घुसून...

आदिवासी विद्यार्थी मागील ४८ दिवसांपासून आंदोलन करत आहेत, नाशिकमधून...

आझाद मैदानात आंदोलन करणाऱ्या...

राष्ट्रीय नागरी आरोग्य अभियान (NUHM) अंतर्गत कार्यरत १,७०० हून अधिक...

आदिती तटकरे व राजोल पाटील...

शब्दांच्या कुंचल्यातून मानवी भावना, नात्यांचे पदर आणि प्रेमाची हळवी...

हिंदी पूरे देश में संपर्क की...

हिंदी देशभर में लोगों के बीच संवाद का माध्यम बन रही है। स्थानीय भाषाओं का...

आमदार पंकज भुजबळ यांच्या...

जिल्हा रुग्णालय, नाशिक यांच्या पुढाकाराने तसेच आरोग्य विभागाच्या...

दुष्काळाच्या पार्श्वभूमीवर...

 पावसातील खंड आणि अपुऱ्या पर्जन्यमानामुळे निर्माण झालेल्या दुष्काळी...