हैडलाइन

कार नाले में गिरने से तीन लोगों की मौत, तीन की हालत गंभीर

नोएडा : नोएडा के सेक्टर-49 थाना क्षेत्र में सलारपुर गांव के पास गुरुवार तड़के एक कार के अनियंत्रित होकर गहरे नाले में गिर जाने से तीन लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) विमल कुमार सिंह ने बताया कि सलारपुर गांव में रहने वाले सत्यवीर सिंह (42), प्रीत (16), कुलदीप (27), बबलू और टिंकू समेत छह लोग एक कार में सवार होकर गुरुवार तड़के गढ़ी चौखंडी गांव से अपने गांव लौट रहे थे।
उन्होंने बताया कि कार की गति तेज होने की वजह से वह अनियंत्रित होकर सलारपुर गांव के पास गहरे नाले में जा गिरी। एसीपी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की सहायता से कार को बाहर निकाला।
उन्होंने बताया कि हादसे का शिकार हुए लोगों को नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने कुलदीप, सत्यवीर तथा प्रीत को मृत घोषित कर दिया।
उन्होंने बताया कि अन्य लोगों का इलाज चल रहा है और उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। एसीपी सिंह ने बताया कि पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।


Most Popular News of this Week

महात्मा ज्योतिबा फुले आणि...

क्रांतीसुर्य महात्मा ज्योतिबा फुले यांची २०० वी जयंती व महामानव भारतरत्न...

बालचित्रकला स्पर्धा म्हणजे...

माननीय महापौर आयोजित ‘माझी मुंबई’ या संकल्पनेवर आधारित ‘जागतिक कीर्तीचे...

मुंबई युवक काँग्रेसच्या...

नरेंद्र मोदी यांनी २०१४ साली मोठी आश्वासने देऊन सत्ता मिळवली. वर्षाला २...

सलग ५ तास चाललेल्या संयुक्त...

मुंबई महानगरात सुरू असलेली रस्ते काँक्रिटीकरण कामे, महानगरपालिकेच्या...

महाराष्ट्राची सभ्यता,...

 बारामतीची  पोटनिवडणूक लढली पाहिजे अशी काँग्रेस पक्षाची भूमिका होती,...

शहर विभागातील नाले आणि मिठी...

मिठी नदीच्या संपूर्ण पाणलोट क्षेत्रात (Catchment Area) तसेच मुंबईतील लहान, मोठे...