हैडलाइन

बीएमसी वैक्सीन बांटने के लिए जोर शोर से कर रही तैयारी , तीन चरणों में होगा वैक्सीनेशन

मुंबई : बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) वैक्सीन बांटने के लिए जोर शोर से तैयारी कर रही है. शुक्रवार को मुंबई में टास्क फोर्स की पहली मीटिंग हुई, जहां पर लोगों को कोरोना वैक्सीन किस आधार पर दी जाएगी, इसको लेकर चर्चा की गई. बीएमसी के अतिरिक्त नगर आयुक्त सुरेश काकानी ने कहा कि तीन चरणों में कोविड वैक्सीन दी जानी है.

सबसे पहले हेल्थ वर्कर्स को वैक्सीन दी जाएगी, क्योंकि वे लोग कोरोना मरीजों का इलाज कर रहे हैं. उसके बाद पुलिस, ट्रांसपोर्टेशन, साफ-सफाई कर्मचारी या वे शख्स जो प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से कोविड से लड़ रहा है, उन सभी को वैक्सीन दी जाएगी. तीसरे और आखिरी चरण में 50 साल से ऊपर उम्र के व्यक्ति और बीमार लोगों को वैक्सीन दी जाएगी. 

उन्होंने बताया कि पहले चरण में 1,25,000 हेल्थ केयर वर्कर्स को वैक्सीन दी जाएगी. 10 से 15 दिनों के अंदर बीएमसी, सभी हेल्थ वर्कर्स को वैक्सीन देगी. उसके 21 या 28 दिन बाद इन्हें दूसरी डोज दी जाएगी. बीएमसी के पास यहां के चार मेडिकल कॉलेज में 1.5 -2 लाख वैक्सीन को तत्कालीन तरीके से स्टोर करने की क्षमता है. साथ ही परमानेंट स्टोरेज के लिए कंजुरमार्ग में 5 मंजिला इमारत ले ली गई है, इसमें से तीन मंजिलों को कोल्ड स्टोरेज बना कर इस्तेमाल किया जाएगा. 

केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक बीएमसी के पास दो तरह के वैक्सीन आ सकते हैं. पहले वैक्सीन के लिए (-2) से (-8) तक के टेंपरेचर की जरूरत रहेगी है जबकि दूसरे के लिए (-15) से (-25) तक के टेंपरेचर की जरूरत रहेगी और इसी हिसाब से बीएमसी स्टोरेज की तैयारी कर रही है. 



Most Popular News of this Week

कोकण विभागीय माहिती...

माहिती व जनसंपर्क महासंचालनालयातील अमोल महाजन यांनी आज विभागीय माहिती...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

वृक्षांना इजा पोहोचवणे आणि...

मुंबईतील वृक्षांचे संरक्षण आणि पर्यावरणीय समतोल अबाधित राखण्यासाठी...

सचिन अहिर यांच्या...

महाराष्ट्र विधानपरिषदेचे उपसभापती सचिन अहिर यांच्या नेतृत्वाखाली...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...