हैडलाइन

राजस्थान : बेटी ने मां पर लगाया देह व्‍यापार करवाने का आरोप, शादी के बाद भी नहीं छोड़ रही पीछा

राजस्थान : राजस्थान के बाड़मेर जिले में रिश्तों को तार-तार करने वाली घटना सामने आई है जिसमें बेटी ने अपनी मां पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उसे दो साल से देह व्यापार के लिए मजबूर किया गया. जब उसने मर्जी से शादी की तो 2 महीनों से मां ने उसका जीना बेहाल कर रखा है. लिहाजा बाड़मेर के पुलिस अधीक्षक को बेटी ने अपनी दास्तान सुनाई और न्याय की गुहार लगाई है. नवविवाहित बेटी ने अपनी ही मां से जान का खतरा भी बताया है.
बाड़मेर जिले के नागाणा थाना इलाके में एक विवाहिता ने पुलिस अधीक्षक के सामने पेश होकर अर्जी लगाई कि उसकी मां और एक गैंग उसे देह व्यापार में धकेलने के लिए मजबूर कर रहे हैं. दो महीने पहले ही उसने अपनी मर्जी से शादी की लेकिन यह बात मां को नागवार गुजरी और मां ने पूरे तरीके से उसका जीना बेहाल कर रखा है. अब पुलिस से बेटी ने न्याय दिलाने की अपील की है.
पीड़िता की रिपोर्ट पर बाड़मेर के पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा का कहना है कि अर्जी पर हमने मामला दर्ज कर लिया है. पीड़िता ने आरोप लगाए हैं कि मां और उसका गैंग गलत काम करते हैं. नवविवाहित जोड़े ने अपनी जान को खतरा बताते हुए पुलिस से सुरक्षा मांगी है. साथ ही अपनी मां पर यूपी में देह व्यापार का आरोप लगाया है. महिला थाने में मामला दर्ज करने के आदेश दे दिए हैं. जल्द तथ्यों को सामने लाया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.


Most Popular News of this Week

राहुल शेवाळे यांच्या...

शिवसेना झोपडपट्टी महासंघाच्या वतीने इयत्ता KG, Sr. KG व इयत्ता पहिलीमध्ये...

वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप...

'पहिल्या वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप २०२६' मध्ये चंद्रपूर जिल्ह्याच्या...

शाळेच्या पहिल्या दिवशी...

जिल्हा परिषद शाळांच्या नवीन शैक्षणिक वर्षाच्या प्रारंभी आयोजित...

पिण्याच्या पाण्याच्या...

'अल नि‍नो'मुळे पावसाने ओढ दिल्‍याने आणि मुंबई महानगराला पाणीपुरवठा...

दिव्यांगांच्या सर्वांगीण...

जिल्ह्यातील दिव्यांग बांधवांच्या सर्वांगीण विकासाला गती देण्यासाठी आणि...

जय पवार यांची मान्सूनच्या...

महाराष्ट्रात पावसाच्या आगमनास होत असलेल्या विलंबाची सद्यस्थिती आणि...