हैडलाइन

नवी मुंबई से लापता कार हरदोई में मिली

मुंबई : नवी मुंबई से लापता कार हरदोई जिले के शाहाबाद कोतवाली इलाके में शनिवार को संदिग्­ध परिस्थितियों में खाई में पड़ी एक कार मिली, जिसमें चालक की सीट पर एक पुतला बैठाया गया था और उसे जलाने का प्रयास भी किया गया था। पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ सभी बिंदुओं पर पड़ताल कर रही है। पुलिस के अनुसार, यह कार मुंबई के एक युवक की बताई गई है। इस दशा में कार मिलने की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक कपिल देव सिंह और क्षेत्राधिकारी शाहाबाद राकेश वशिष्­ठ ने मौके पर पहुंचकर जांच की। कपिल देव सिंह के अनुसार, गाड़ी का नंबर महाराष्­ट्र का है। उन्­होंने बताया कि नवी मुंबई के रहने वाले विशाल ने अपने भाई के कार समेत लापता होने की जानकारी पुलिस को दी थी। शाहजहांपुर हाइवे पर एक कार खाई में पलटी हुई मिली जिसकी चालक सीट पर पुतला रखा था। अधिकारी के मुताबिक, पुतला कंबल और कपड़े से बनाया गया था और उसको टोपी और मोजे पहनाए गये थे। गाड़ी के साथ पुतले को जलाने का प्रयास किया गया लेकिन सभी शीशे बंद होने की वजह से गाड़ी पूरी तरह जल नहीं पाई। एएसपी ने कहा कि पुलिस टीमें सभी बिंदुओं पर जांच कर रही हैं और विधिक कार्रवाई की जा रही है। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि महाराष्­ट्र से लापता युवक की लोकेशन शाहाबाद के आसपास मिली थी और उसके बाद से उसका मोबाइल बंद है। उन्­होंने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में यह बात सामने आई है कि यह कार महाराष्ट्र से चलकर गुजरात के सूरत और झुंझुनूं से होकर उत्­तर प्रदेश में दाखिल हुई है।


Most Popular News of this Week

नालेसफाईच्या नावावर...

पावसाळ्यापूर्वी शहरातील नालेसफाई शंभर टक्के पूर्ण झाल्याचा दावा मुंबई...

राहुल शेवाळे यांच्या...

शिवसेना झोपडपट्टी महासंघाच्या वतीने इयत्ता KG, Sr. KG व इयत्ता पहिलीमध्ये...

वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप...

'पहिल्या वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप २०२६' मध्ये चंद्रपूर जिल्ह्याच्या...

शाळेच्या पहिल्या दिवशी...

जिल्हा परिषद शाळांच्या नवीन शैक्षणिक वर्षाच्या प्रारंभी आयोजित...

पिण्याच्या पाण्याच्या...

'अल नि‍नो'मुळे पावसाने ओढ दिल्‍याने आणि मुंबई महानगराला पाणीपुरवठा...

दिव्यांगांच्या सर्वांगीण...

जिल्ह्यातील दिव्यांग बांधवांच्या सर्वांगीण विकासाला गती देण्यासाठी आणि...