हैडलाइन

अष्टधातु की करोड़ों की मूर्ति चोरी से मचा हड़कंप

उत्‍तर प्रदेश  : उत्‍तर प्रदेश के श्रावस्‍ती जिले में एक घर से करोड़ों रुपये की अष्टधातु की एक मूर्ति दिनदहाड़े चोरी हो गई. घटना की जानकरी होने के बाद पूरा गांव सकते में है, तहरीर थाने में दी गई है. कोतवाली पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच की टीम को जांच के लिए लगाया गया है. वहीं पुलिस अधीक्षक ने गांव का दौरा कर 24 घंटे में मूर्ति बरामदगी की बात कही है. पुलिस अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया.  
श्रावस्ती जनपद के भिनगा कोतवाली क्षेत्र के एकघरवा गांव में पदमनाथ त्रिपाठी के घर के सामने करीब 100 साल पहले कपूरथला स्टेट के महाराजा जगतजीत सिंह में मंदिर का निर्माण कराया था. जिसमें अष्टधातु की मूर्तियां रखी गईं थी. वही समय बीतता गया और धीरे-धीरे मंदिर पुराना और कमजोर हो गया.
जिसके बाद मंदिर के पुजारी पदमनाथ त्रिपाठी ने मूर्तियों को अपने बरामदे में रखवा दिया था. रविवार को दिन में पूजा-पाठ के बाद कमरे का दरवाजा खुला था. इस दौरान कमरे में रखी भगवान शत्रुघ्न की लगभाग 45 किलोग्राम वजन की मूर्ति चोरी हो गई. वहीं बीते 14 दिसंबर को 12 से 2 के बीच में किसी अज्ञात चोर ने मूर्ति पर हाथ साफ कर दिया. चोरी की गई अष्टधातु निर्मित मूर्ति की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों रुपये में बताई जा रही है. वहीं मूर्ति बरामदगी और मामले के खुलासे के लिए क्राइम ब्रांच और स्थानीय पुलिस मिलकर काम कर रही है.


Most Popular News of this Week

कोकण विभागीय माहिती...

माहिती व जनसंपर्क महासंचालनालयातील अमोल महाजन यांनी आज विभागीय माहिती...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

वृक्षांना इजा पोहोचवणे आणि...

मुंबईतील वृक्षांचे संरक्षण आणि पर्यावरणीय समतोल अबाधित राखण्यासाठी...

सचिन अहिर यांच्या...

महाराष्ट्र विधानपरिषदेचे उपसभापती सचिन अहिर यांच्या नेतृत्वाखाली...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...