हैडलाइन

पटना में बंदूक की नोक पर दस लाख की लूट

बिहार: बिहार में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि वह आए दिन पुलिस को चुनौती देते रहते हैं. ताजा घटनाक्रम में पटना में शुक्रवार देर शाम अपराधियों ने एक व्यक्ति से 9.9 लाख रुपये लूट लिया और फरार हो गए.

घटना राजधानी के मालसलामी थाना अंतर्गत कटरा बाजार की है, जब शाम 5 बजे के करीब मोटरसाइकिल पर सवार दो अपराधियों ने एक कंस्ट्रक्शन कंपनी के कर्मचारी पर हमला बोल दिया और उनके पास से 9.9 लाख रुपये लूट लिए.

पुलिस ने बताया कि स्थानीय कंस्ट्रक्शन कंपनी में काम करने वाले प्रदीप ने कटरा बाजार के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से 9.9 लाख रुपये की निकासी की थी और वापस अपनी कंपनी में जा रहा था. तभी मोटरसाइकिल पर सवार दो अपराधियों ने उसके पास से नोटों से भरे बैग को छीन लिया और फरार हो गए.

प्रदीप ने बताया कि जिस वक्त अपराधियों ने उस पर हमला बोला उस दौरान एक अपराधी ने उस पर पिस्तौल तान दी थी और दूसरे ने उससे बैग छीन लिया. प्रदीप ने बताया कि पिस्तौल देखकर वह घबरा गया और उसने अपराधियों का विरोध नहीं किया. इस घटना के बाद तुरंत स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. शुरुआती जांच में यह पाया गया कि जिस वक्त लूट की घटना को अंजाम दिया जा रहा था उस वक्त किसी ने भी मदद के लिए शोर नहीं मचाया. पुलिस के मुताबिक लूट की जगह के करीब पुलिस टीम भी खड़ी थी मगर उसको भी लूट को लेकर कोई भनक नहीं लगी.

पुलिस के मुताबिक जिसके साथ यह घटना हुई वह संदेह के घेरे में है और शक है कि वह अपराधियों के साथ मिला हो सकता है. पुलिस फिलहाल इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है और सबूत जुटाने की कोशिश कर रही है.



Most Popular News of this Week

विद्याविहार रेल्वे...

घाटकोपर परिसरातील पूर्वेकडील रामचंद्र चेंबूरकर मार्ग आणि पश्चिमेकडील...

विद्याविहार ईस्ट-वेस्ट...

बृहन्मुंबई महानगरपालिका द्वारा नवनिर्मित विद्याविहार ईस्ट-वेस्ट कनेक्टर...

वडाला में कांग्रेस ने मनाया...

मुंबई के वडाला रेलवे स्टेशन के बाहर कांग्रेस की ओर से ‘लोकतंत्र का काला...

मंत्री छगन भुजबळ व माजी...

सर्वसामान्य नागरिकांना वेळेवर आणि दर्जेदार आरोग्यसेवा उपलब्ध व्हावी,...

‘नटसम्राट’ हरपला! ज्येष्ठ...

भारतीय चित्रपटसृष्टीतील आपल्या दमदार अभिनयाने, भारदस्त आवाजाने आणि...

MLA सना मलिक शेख की पहल पर भव्य...

युवाओं के रोजगार और बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए, MLA सना मलिक शेख की ओर...