हैडलाइन

उपनगर पत्रकार एसोसिएशन की पहल पर चेंबूर के सुराणा हॉस्पिटल ने किया पत्रकारों का टीकाकरण

 उपनगर पत्रकार एसोसिएशन की पहल पर हुआ चेंबूर के सुराणा हॉस्पिटल ने किया पत्रकारों का टीकाकरण 


मुंबई: कोरोना संक्रमण के बीच अपनी जान जोखिम में डाल कर फील्ड पर रहने वाले पत्रकारों को अभी तक फ्रंट लाइन वर्कर का दर्जा नहीं मिला है जिसके चलते पत्रकारों का टीकाकरण नहीं हो पा रहा है. जबकि लगातार पत्रकार कोरोना संक्रमण का शिकार होते जा रहे हैं. ऐसे में कुछ निजी अस्पतालों ने आगे बढ़ कर मुंबई के पत्रकारों के मुफ्त टीकाकरण करने का संकल्प लिया जिनमे से एक है चेंबूर का सुराणा सेठिया हॉस्पिटल. इसके प्रमुख प्रिंस सुराणा  और उपनगर पत्रकार एसोसिएशन के पदाधिकारी व  संयोजक टीवी 9 के पत्रकार आनंद पांडे  की पहल पर कई पत्रकारों को वैक्सीन दी गयी।  


मुंबई उपनगर में फील्ड पर सक्रीय रहने वाले पत्रकारों के लिए उपनगर पत्रकार असोसिएशन ने सुराणा सेठिया अस्पताल की मदद से कोविड वैक्सीनेशन कैम्प का आयोजन किया। जिसके लिए  50 पत्रकारों ने  अपना नाम रजिस्टर्ड किया । 


पत्रकारों के लिए मुफ्त  वैक्सीन उपलब्ध करने पर  उपनगर पत्रकार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सुराणा अस्पताल के प्रमुख प्रिंस सुराणा को गुलदस्ता देकर उनका धन्यवाद अदा किया।

इस कोविड वैक्सीनेशन कैम्प में वरिष्ठ पत्रकार ज़ी न्यूज़ के प्रशांत अंकुशराव ,  वरिष्ठ पत्रकार  मुश्ताक़ खान, न्यूज़ नेशन के  पंकज गुप्ता इंडिया टीवी के अतुल सिंह, एबीपी न्यूज़ की नेहा सावंत, एबीपी के मनोज जायसवाल, लोकसत्ता के समीर करणुक, लोकमत के ओमकार गावंड, इंडिया टीवी के हर्षद गोरखा, युवा पत्रकार आर्य अंकुशराव  इत्यादि पत्रकार मौजूद रहे।

उपनगर पत्रकार एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष सैयद एजाज ने लोगों का स्वागत किया तो वहीं संस्था के अध्यक्ष आनंद श्रीवास्तव ने आभार व्यक्त किया।


Most Popular News of this Week

मुंबईच्या महापौर रितू तावडे...

गोरेगाव (पश्चिम) येथील मृणाल गोरे उड्डाण पुलाच्या राम मंदिर मार्ग ते रिलीफ...

धमक्यांना न घाबरता जनतेची...

धमक्यांना न घाबरता जनतेची सेवा सुरूच राहणार; पोलिस आणि महानगरपालिका...

चेंबूरमध्ये ‘तुंबाडची...

सध्या राज्यभरातील चित्रपटगृहांमध्ये प्रेक्षकांची मने जिंकणाऱ्या मराठी...

अदाणी ग्रीन एनर्जी ने रचा...

भारत की सबसे बड़ी नवीकरणीय ऊर्जा कंपनी Adani Green Energy Limited (AGEL) ने गुजरात के खवड़ा में...

मुंबईकरांनी पाण्याचा...

मुंबई महानगरात १० टक्के पाणी कपात लागू करण्यात आली असून, तिची अंमलबजावणी...

नालेसफाईच्या नावावर...

पावसाळ्यापूर्वी शहरातील नालेसफाई शंभर टक्के पूर्ण झाल्याचा दावा मुंबई...