हैडलाइन

अलार्म बजा, सोना बचा खाली हाथ भागे चोर

वसई : वसई पूर्व के गोखिवरे तालाब स्थित मुथुट फिनकार्प गोल्ड लोन फाइनेंस कंपनी में चोरी करने आए चोरों के मंसूबों पर वहां लगे अलार्म ने पानी फेर दिया। वारदात से पहले कंपनी में लगा अलार्म बजने से उन्हें खाली हाथ भागना पड़ा। चोरों ने जाते-जाते पास स्थित एक एटीएम को तोड़ने की कोशिश की, लेकिन वहां भी उन्हें सफलता नहीं मिली। शिकायत के बाद वालीव पुलिस धारा 380,511 के तहत मामला दर्ज कर जांच कर रही है। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक प्रकाश बिराजदार ने बताया कि रविवार की सुबह 5 बजे गोखिवरे स्थित मुथुट फाइनेंस कंपनी में चोर शटर तोड़ रहे थे, उसी दौरान कंपनी का अलार्म बज गया जिससे चोर डर से भाग निकले। भागने के क्रम में चोरों ने वहीं पास स्थित पंजाब नैशनल बैंक के एटीएम को तोड़ने की कोशिश की। कंपनी के मैनेजर की शिकायत पर वालीव पुलिस अज्ञात चोरों पर मामला दर्ज कर लिया है।



Most Popular News of this Week

काँग्रेस कार्यालयात घुसून...

आदिवासी विद्यार्थी मागील ४८ दिवसांपासून आंदोलन करत आहेत, नाशिकमधून...

आझाद मैदानात आंदोलन करणाऱ्या...

राष्ट्रीय नागरी आरोग्य अभियान (NUHM) अंतर्गत कार्यरत १,७०० हून अधिक...

हिंदी पूरे देश में संपर्क की...

हिंदी देशभर में लोगों के बीच संवाद का माध्यम बन रही है। स्थानीय भाषाओं का...

आदिती तटकरे व राजोल पाटील...

शब्दांच्या कुंचल्यातून मानवी भावना, नात्यांचे पदर आणि प्रेमाची हळवी...

आमदार पंकज भुजबळ यांच्या...

जिल्हा रुग्णालय, नाशिक यांच्या पुढाकाराने तसेच आरोग्य विभागाच्या...

सेवा संकल्प अभियान महिला व...

 पंतप्रधान नरेंद्र मोदी यांच्या संविधानिक पदावरील कार्यकाळास २५ वर्षे...