हैडलाइन

थानेदार से रंगदारी मांगने वाला पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

प्रतापगढ़। साथी का एनकाउंटर करने वाले थानेदार से 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाला बदमाश मुठभेड़ में पुलिस के हत्थे चढ़ गया। उसके पास से तमंचा व कारतूस भी बरामद हुआ। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।  पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने बताया कि आजमगढ़ जिले के फूलपुर थाना क्षेत्र के नेवादा निवासी इशराक खान उर्फ जावेद उर्फ काले जेठवारा थाना क्षेत्र के चमरुपुर शुक्लान निवासी रामआसरे यादव के मकान में किराए पर छिपकर रहता था। उसने आजमगढ़ के फूलपुर के थानाध्यक्ष से 20 लाख रुपये रंगदारी मांगते हुए जान से मारने की धमकी दी थी। यह धमकी इशराक ने जेठवारा इलाके से दी थी। इसकी छानबीन में सर्विलांस टीम लगी थी। रविवार की रात डेरवा चौकी प्रभारी ने पुलिस कर्मियों के साथ दबिश दी। इस पर घर के भीतर से इशराक ने पुलिसकर्मियों पर फायर झोंक दिया। हालांकि पुलिस ने उसे घेराबंदी कर दबोच लिया। उसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में पकड़े गए इशराक ने बताया कि उसके साथी का फूलपुर थानाध्यक्ष ने एनकाउंटर कर दिया था। जिसके चलते उसने एसओ को धमकी देते हुए रंगदारी मांगी थी। इस मामले में फूलपुर में मुकदमा भी दर्ज है। वह कई माह से छिपकर चमरुपुर शुक्लान में रह रहा था।



Most Popular News of this Week

आझाद मैदानात आंदोलन करणाऱ्या...

राष्ट्रीय नागरी आरोग्य अभियान (NUHM) अंतर्गत कार्यरत १,७०० हून अधिक...

आदिवासी विद्यार्थ्यांच्या...

भाजपा महायुती सरकार आदिवासी विरोधी आहे हे पुन्हा एकदा दिसून आले. भाजपा...

सेवा संकल्प अभियान महिला व...

 पंतप्रधान नरेंद्र मोदी यांच्या संविधानिक पदावरील कार्यकाळास २५ वर्षे...

सूखे को लेकर केंद्र सरकार से...

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य...

आमदार पंकज भुजबळ यांच्या...

जिल्हा रुग्णालय, नाशिक यांच्या पुढाकाराने तसेच आरोग्य विभागाच्या...

दुष्काळाच्या पार्श्वभूमीवर...

 पावसातील खंड आणि अपुऱ्या पर्जन्यमानामुळे निर्माण झालेल्या दुष्काळी...