हैडलाइन

26/11 मुंबई हमलों में हाफिज सईद ने जो किया, उसे भारत कभी नहीं भूलेगा: सैयद अकबरुद्दीन

नई दिल्ली। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि सैयद अकबरुद्दीन ने मंगलवार को कहा है कि 26/11 के दर्दनाक हमलों के लिए लश्कर ए तैयबा के सरगना हाफिज सईद की भूमिका को भारत कभी नहीं भूल पाएगा। अकबरुद्दीन ने कहा कि 26/11 हमले के लिए सिर्फ न्याय का इंतजार हो रहा है। 2008 में लश्कर ए तैयबा के आतंकियों समुद्री रास्तों से भारत में प्रवेश किया कर पूरे मुंबई को दहला दिया था। इस हमले में 166 लोगों की मौत हुई थी। अकबरुद्दीन ने अपने बयान में कहा, 'हाफिज सईद एक ऐसा व्यक्ति है, जिसे भारत कभी माफ नहीं करेगा या भूला पाएगा। उसके लिए न्याय का इंतजार है। आप निश्चित हो सकते हैं कि कभी न कभी न्याय जरूर मिलेगा। अकबरुद्दीन ने आगे कहा कि भारत ने मुंबई हमलों से जुड़े कई दस्तावेज मुहैया कराए हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय रिश्ते तब तक नहीं सुधर सकते जब तक वे अपराधियों को दंड न दे। सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि एक विकासशील देश के रूप में भारत की जरुरत हमेशा आंतरिक सुरक्षा पर होगी। यह देखते हुए कि हम एक अरब से अधिक लोगों का देश हैं, हमारी सार्वजनिक कूटनीति का हर पहलू हमारी आंतरिक परिस्थितियों में सुधार की दिशा में होगा।' भारत में बड़ी चुनौतियों का जिक्र करते हुए अकबरुद्दीन ने कहा कि हम क्लाइमेट चेंज और स्वच्छता जैसी बड़ी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं और इन्हें स्वीकार करने में कोई शर्म नहीं है कि हमें सुधार करने की जरूरत है। 



Most Popular News of this Week

राहुल शेवाळे यांच्या...

शिवसेना झोपडपट्टी महासंघाच्या वतीने इयत्ता KG, Sr. KG व इयत्ता पहिलीमध्ये...

वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप...

'पहिल्या वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप २०२६' मध्ये चंद्रपूर जिल्ह्याच्या...

शाळेच्या पहिल्या दिवशी...

जिल्हा परिषद शाळांच्या नवीन शैक्षणिक वर्षाच्या प्रारंभी आयोजित...

पिण्याच्या पाण्याच्या...

'अल नि‍नो'मुळे पावसाने ओढ दिल्‍याने आणि मुंबई महानगराला पाणीपुरवठा...

दिव्यांगांच्या सर्वांगीण...

जिल्ह्यातील दिव्यांग बांधवांच्या सर्वांगीण विकासाला गती देण्यासाठी आणि...

जय पवार यांची मान्सूनच्या...

महाराष्ट्रात पावसाच्या आगमनास होत असलेल्या विलंबाची सद्यस्थिती आणि...