हैडलाइन

बुलन्दशहर हिंसा में शामिल सचिन उर्फ कोबरा और जॉनी चौधरी गिरफ्तार

बुलन्दशहर हिंसा के मामले में मुख्य आरोपी योगेश राज भले ही अभी तक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा हो, लेकिन यूपी एसटीएफ ने इस मामले के दो वॉन्टेड दंगाईयों को गिरफ्तार कर लिया है. हिंसा में शामिल सचिन उर्फ कोबरा और जॉनी चौधरी घटना के दिन से ही फरार चल रहे थे.

बताते चलें कि बुलंदशहर के थाना स्याना इलाके में 3 दिसम्बर को गोकशी के नाम पर कुछ लोगों ने हिंसा की थी. इस पूरी हिंसा की साजिश बजरंग दल के जिला संयोजक योगेश राज ने रची थी. उसने भीड़ भड़काया और पुलिस पर हमला कर दिया. इस दौरान स्याना के थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.

इस हिंसा की घटना के बाद से ही मुख्य साजिशकर्ता और बजरंग दल का नेता योगेश राज पुलिस की पहुंच से बाहर है. पुलिस उसे और उसके साथी भाजपा नेता शिखर अग्रवाल को अभी तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है. लेकिन पुलिस बाकी आरोपियों की धरपकड़ करने में जुटी है.

यूपी एसटीएफ की टीम ने मुखबिर की सूचना पर सचिन उर्फ कोबरा और जौनी चौधरी को लगभग 4 बजकर 15 मिनट पर गठिया बादशाहपुर बस स्टैण्ड, थाना स्याना क्षेत्र से गिरफ्तार किया. इनकी गिरफ्तारी पहले पकड़े गए दंगाईयों की निशानदेही पर की गई. पुलिस अन्य बलवाईयों की तलाश भी कर रही है.



Most Popular News of this Week

काँग्रेस कार्यालयात घुसून...

आदिवासी विद्यार्थी मागील ४८ दिवसांपासून आंदोलन करत आहेत, नाशिकमधून...

आझाद मैदानात आंदोलन करणाऱ्या...

राष्ट्रीय नागरी आरोग्य अभियान (NUHM) अंतर्गत कार्यरत १,७०० हून अधिक...

हिंदी पूरे देश में संपर्क की...

हिंदी देशभर में लोगों के बीच संवाद का माध्यम बन रही है। स्थानीय भाषाओं का...

आदिती तटकरे व राजोल पाटील...

शब्दांच्या कुंचल्यातून मानवी भावना, नात्यांचे पदर आणि प्रेमाची हळवी...

आमदार पंकज भुजबळ यांच्या...

जिल्हा रुग्णालय, नाशिक यांच्या पुढाकाराने तसेच आरोग्य विभागाच्या...

दुष्काळाच्या पार्श्वभूमीवर...

 पावसातील खंड आणि अपुऱ्या पर्जन्यमानामुळे निर्माण झालेल्या दुष्काळी...