हैडलाइन

दिल्ली में महफूज नहीं बुजुर्ग, 75 साल की महिला से रेप की कोशिश

राजधानी दिल्ली में बुजुर्गों के खिलाफ होने वाले अपराध रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं. ताजा मामला पहाड़गंज इलाके का है. जहां एक बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार करने की कोशिश की गई. विरोध करने पर आरोपी ने बुजुर्ग महिला पर हमला कर दिया और उसे मरा समझकर पहले घर में लूट की और फिर फरार हो गया.

दरअसल, 75 साल की बुजुर्ग महिला अपने घर में अकेली रहती है. वह शुगर और किड़नी रोग से पीड़ित है. सुबह के सात बजे एक युवक अपने मुंह पर रुमाल बांधकर महिला के घर आया. दरवाजा नॉक किया. जैसे ही महिला ने देखने के लिए दरवाजा खोला. आरोपी उसके घर में घुस गया और महिला के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया.

उसने महिला को बिस्तर पर धक्का दे दिया. महिला आरोपी को पहचान गई. आरोपी ने उसके साथ रेप का प्रयास किया. महिला विरोध करने लगी तो उसने महिला पर हमला कर दिया. उसकी पिटाई की. जिससे बुजुर्ग महिला अधमरी हो गई. आरोपी ने उसे मरा समझकर छोड़ दिया. वो घर में रखी नकदी और जेवर लेकर वहां से फरार हो गया.

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बुजुर्ग महिला को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया. पुलिस ने इस संबंध में आरोपी युवक के खिलाफ छेड़छाड़ और मारपीट से संबंधित आईपीसी की धाराओं में मामला दर्ज किया है.आरोपी की पहचान कपिल कुमार के रूप में हुई है. वह महिला का पड़ोसी है. अब पुलिस उसकी तलाश कर रही है.



Most Popular News of this Week

मुंबईच्या महापौर रितू तावडे...

गोरेगाव (पश्चिम) येथील मृणाल गोरे उड्डाण पुलाच्या राम मंदिर मार्ग ते रिलीफ...

धमक्यांना न घाबरता जनतेची...

धमक्यांना न घाबरता जनतेची सेवा सुरूच राहणार; पोलिस आणि महानगरपालिका...

चेंबूरमध्ये ‘तुंबाडची...

सध्या राज्यभरातील चित्रपटगृहांमध्ये प्रेक्षकांची मने जिंकणाऱ्या मराठी...

अदाणी ग्रीन एनर्जी ने रचा...

भारत की सबसे बड़ी नवीकरणीय ऊर्जा कंपनी Adani Green Energy Limited (AGEL) ने गुजरात के खवड़ा में...

मुंबईकरांनी पाण्याचा...

मुंबई महानगरात १० टक्के पाणी कपात लागू करण्यात आली असून, तिची अंमलबजावणी...

नालेसफाईच्या नावावर...

पावसाळ्यापूर्वी शहरातील नालेसफाई शंभर टक्के पूर्ण झाल्याचा दावा मुंबई...