हैडलाइन

फेसबुक फ्रेंड निकला यूपी का वॉन्टेड बदमाश, चंडीगढ़ के होटल में किया रेप

उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले की रहने वाली एक युवती को एक युवक से फेसबुक पर दोस्ती करना महंगा पड़ गया. युवक पार्टी में जाने के बात कहकर लड़की को चंडीगढ़ के एक होटल में ले गया और वहां उसके साथ बलात्कार किया. इसी दौरान लड़की ने पुलिस बुला ली तो आरोपी युवक होटल की तीसरी मंजिल से नीचे कूद गया. 

घटना सोमवार की है. आरोपी और पीड़िता दोनों ही रामपुर जिले के रहने वाले हैं. कुछ माह पहले दोनों की फेसबुक पर दोस्ती हो हुई थी. दोनों लगातार एक दूसरे से बातचीत करने लगे. फिर फोन पर भी बातें होने लगी. इसी दौरान कुछ ऐसा हुआ कि दोनों कई दिन तक एक दूसरे से बात नहीं की.

लेकिन हाल ही में दोनों ने मिलने का फैसला किया. फिर दोनों की मुलाकात हुई. इसी दौरान युवक ने लड़की को एक पार्टी में ले जाने की बात कही और लड़की को चलने के लिए राजी कर लिया. दोनों रामपुर से चलकर चंडीगढ़ जा पहुंचे. वहां युवक ने एक होटल में कमरा लिया. आरोप है कि वहां उसने युवती के साथ रेप किया. विरोध करने पर लड़की की पिटाई भी की.  इसी बीच मौका पाकर लड़की ने पुलिस को फोन कर दिया. जैसे ही पुलिस होटल की तीसरी मंजिल पर मौजूद उनके कमरे पर पहुंची, आरोपी पुलिस को देखकर कमरे की खिड़की से नीचे कूद गया. जिसकी वजह वो घायल हो गया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अस्पताल भिजवाया.

पुलिस ने आरोपी के बारे में जब पूछताछ की तो पता चला कि वह उत्तर प्रदेश के कई जिलों में वांछित है. कई थानों में उसके खिलाफ दो दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं. जिनमें हत्या की कोशिश और आर्म्स एक्ट के मामले भी शामिल हैं. आरोपी की पहचान 30 वर्षीय अमन उर्फ हैरी के रूप में हुई है. यूपी पुलिस को कई मामलों में उसकी तलाश थी. पुलिस उससे लगातार पूछताछ कर रही है. पीड़ित लड़की को मेडिकल के लिए भेजा गया है.



Most Popular News of this Week

राहुल शेवाळे यांच्या...

शिवसेना झोपडपट्टी महासंघाच्या वतीने इयत्ता KG, Sr. KG व इयत्ता पहिलीमध्ये...

वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप...

'पहिल्या वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप २०२६' मध्ये चंद्रपूर जिल्ह्याच्या...

शाळेच्या पहिल्या दिवशी...

जिल्हा परिषद शाळांच्या नवीन शैक्षणिक वर्षाच्या प्रारंभी आयोजित...

पिण्याच्या पाण्याच्या...

'अल नि‍नो'मुळे पावसाने ओढ दिल्‍याने आणि मुंबई महानगराला पाणीपुरवठा...

दिव्यांगांच्या सर्वांगीण...

जिल्ह्यातील दिव्यांग बांधवांच्या सर्वांगीण विकासाला गती देण्यासाठी आणि...

जय पवार यांची मान्सूनच्या...

महाराष्ट्रात पावसाच्या आगमनास होत असलेल्या विलंबाची सद्यस्थिती आणि...