हैडलाइन

मुंबई उच्च न्यायालय ने ईस्टर अनहुया के बलात्कार और हत्या के आरोप में चंद्रभान सनप को फांसी की सजा बहाल

मुंबई, मुंबई उच्च न्यायालय ने ईस्टर अनहुया के बलात्कार और हत्या के आरोप में चंद्रभान सनप को फांसी की सजा बहाल रखी है। दिसंबर, 2015 में सनप को इन आरोपों का दोषी मानते हुए सेशन कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई थी। सनप ने सेशन कोर्ट के आदेश को उच्च न्यायालय में चुनौती दी थी। अनहुया आईटी कंपनी टीसीएस में सॉ‌फ्टवेयर इंजिनियर थीं।

न्यायमूर्ति रंजीत मोरे और न्यायमूर्ति भारती डांगरे ने फांसी की सजा की पुष्टि करते हुए कहा, 'हमें यह पुष्टि इसलिए करनी पड़ी है, क्योंकि आरोपी की ओर से ऐसा कोई संकेत नहीं मिला कि उसे इस अपराध के लिए कोई पश्चाताप या अपराधबोध है। अदालत को उसमें सुधार की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है। हमें लगता है कि ऐसा व्यक्ति समाज के लिए बोझ ही है।' कोर्ट ने यह भी कहा कि यह अपराध की पराकाष्ठा और 'दुलर्भतम मामला' है। इस अपराध से पूरा समाज भौंचक्का रह गया था। 5 जनवरी, 2014 को भोघ में 24 वर्षीय अनहुया आंध्र प्रदेश स्थित अपने घर पर क्रिसमस की छुट्टियां मनाकर लोकमान्य तिलक टर्मिनस पर ट्रेन से उतरीं थीं। उन्हें अंधेरी स्थित अपने होस्टल जाने के लिए कोई साधन नहीं मिला, तो सनप ने उन्हें लि‌‌फ्ट दी। उसने अनहुया को भांडुप में ईस्टर्न ऐक्सप्रेसवे के घने जंगल में ले जाकर पहले रेप किया, फिर हत्या करके लाश को जला दिया। ईस्टर की लाश 16 जनवरी को मिली थी।

अनहुया की लाश उनके पिता एस.जे.एस. प्रसाद ने 16 जनवरी को ढूंढी थी। लाश इतनी क्षत-विक्षत हो चुकी थी कि डीएनए टेस्ट से पहचान हो सकी थी।

29 वर्षीय सनप नासिक में ड्राइवर था। उसने तीन शादियां की थीं। उसे मार्च, 2015 में गिरफ्तार किया गया था। उस पर अपहरण, बलात्कार, हत्या और सबूत नष्ट करने के आरोप लगाए गए थे।

अनहुया के रेप और मर्डर से मुंबई हिल गई थी। उसके बाद यहां कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा के लिए कई कदम उठाए गए।



Most Popular News of this Week

नालेसफाईच्या नावावर...

पावसाळ्यापूर्वी शहरातील नालेसफाई शंभर टक्के पूर्ण झाल्याचा दावा मुंबई...

राहुल शेवाळे यांच्या...

शिवसेना झोपडपट्टी महासंघाच्या वतीने इयत्ता KG, Sr. KG व इयत्ता पहिलीमध्ये...

शाळेच्या पहिल्या दिवशी...

जिल्हा परिषद शाळांच्या नवीन शैक्षणिक वर्षाच्या प्रारंभी आयोजित...

वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप...

'पहिल्या वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप २०२६' मध्ये चंद्रपूर जिल्ह्याच्या...

पिण्याच्या पाण्याच्या...

'अल नि‍नो'मुळे पावसाने ओढ दिल्‍याने आणि मुंबई महानगराला पाणीपुरवठा...

दिव्यांगांच्या सर्वांगीण...

जिल्ह्यातील दिव्यांग बांधवांच्या सर्वांगीण विकासाला गती देण्यासाठी आणि...