हैडलाइन

मैट्रिमोनियल साइट से 21 लड़कियों को फंसाया, पुलिस भी रह गई हैरान

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने हरिद्वार से एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है जो खुद को मीडिया हाउस का मालिक बताकर 21 लड़कियों को ठग चुका है. हैरानी की बात तो यह कि आरोपी अभिषेक वशिष्ठ ने यह ठगी मैट्रिमोनियल साइट पर हाई क्लास प्रोफाइल बनाकर अंजाम दी. वह खुद को हरिद्वार के एक मीडिया हाउस का मालिक बताता था और लोगों को ठग रहा था. बताया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस ने आरोपी अभिषेक पर  50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था. उस पर एक युवती ने दिल्ली में शादी कर जूलरी व कैश लेकर फरार होने का केस दर्ज कराया था.

लड़कियों के अलावा अभिषेक रिपोर्टरों की भर्ती और फ्रैंचाइजी देने के नाम पर ठगी कर रहा था. उसने इसके लिए एक प्रतिष्ठित चैनल जैसा लोगो भी बना रखा था, जिसका प्रचार वह फेसबुक और ट्विटर के जरिये कर रहा था.

इस बारे में डीसीपी प्रमोद कुशवाहा ने बताया कि 22 दिसंबर को हरिद्वार से उसे गिरफ्तार किया गया है. उस पर युवती ने आरोप लगाया था कि मैट्रिमोनियल साइट के जरिए वह उसके परिवार के संपर्क में आया. उसने पहले खुद को कुंवारा और मीडिया हाउस का मालिक बताया.

फिर इसी साल मार्च में लड़की ने उससे शादी भी कर ली. शादी के दो सप्ताह ही बीते थे कि आरोपी ज्वैलरी और कैश लेकर गायब हो गया. जांच में यह भी पता लगा है कि आरोपी अभिषेक मूल रूप से कुरुक्षेत्र का रहने वाला है. उसने 2002 में एक लड़की से शादी की थी, लेकिन पिछले 6 साल से वह पत्नी से अलग रह रहा था.

जब पुलिस ने आगे तहकीकात की तो पता लगा कि अभिषेक ने साल 2012 में खुद को ज्योतिषाचार्य अतुल महाराज बताकर एक निजी चैनल से फर्जीवाड़ा किया था. इस बात की शिकायत मिलने पर चैनल ने उसे प्रोग्राम से निकाल दिया था. यही नहीं, उसने  देहरादून के इंडियन मीडिया ग्रुप का कर्मचारी बताकर जमीन सौदे में एक कारोबारी को भी ठगा था. उसे चंडीगढ़ की पुलिस ने साल 2016 में भी ठगी के आरोप में गिरफ्तार किया था, जिसके बाद उसे जेल भी भेजा गया.

जेल से छूटने के बाद ही उसने मैट्रिमोनियल साइट के जरिये लड़कियों को निशाना बनाना शुरू किया. आरोपी से अभी पूछताछ पुलिस कर रही है. बताया जा रहा है कि वह और भी लड़कियों से संपर्क में था.



Most Popular News of this Week

वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप...

'पहिल्या वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप २०२६' मध्ये चंद्रपूर जिल्ह्याच्या...

पिण्याच्या पाण्याच्या...

'अल नि‍नो'मुळे पावसाने ओढ दिल्‍याने आणि मुंबई महानगराला पाणीपुरवठा...

राहुल शेवाळे यांच्या...

शिवसेना झोपडपट्टी महासंघाच्या वतीने इयत्ता KG, Sr. KG व इयत्ता पहिलीमध्ये...

शाळेच्या पहिल्या दिवशी...

जिल्हा परिषद शाळांच्या नवीन शैक्षणिक वर्षाच्या प्रारंभी आयोजित...

दिव्यांगांच्या सर्वांगीण...

जिल्ह्यातील दिव्यांग बांधवांच्या सर्वांगीण विकासाला गती देण्यासाठी आणि...

प्रियदर्शिनी पार्कमध्ये योग...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रोज दोन तास योगा करतात मी सुद्धा रोज अर्धा तास...