हैडलाइन

अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन का करीबी सहयोगी - गैंगस्टर प्रसाद पुजारी बीजिंग से गिरफ्तार

  

            मुंबई क्राइम ब्रांच ने अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन गैंग के कुख्यात गैंगस्टर प्रसाद विट्ठल पुजारी उर्फ ​​जॉनी को चीन से गिरफ्तार किया है। शनिवार को उसे प्रत्यर्पण संधि के तहत बीजिंग से मुंबई लाया गया। हाल ही में उसने मुंबई के एक प्रतिष्ठित व्यवसायी को रंगदारी के लिए धमकाया था।


मुंबई क्राइम ब्रांच के संयुक्त पुलिस आयुक्त लखमी गौतम के अनुसार, 20 साल पहले प्रसाद पुजारी मुंबई, नवी मुंबई और ठाणे जिले में आतंक का पर्याय था। उसके खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास, रंगदारी और धमकी के कई मामले दर्ज हैं। उसे 2004 में गिरफ्तार किया गया था, लेकिन कोर्ट से जमानत मिलने के बाद वह फरार हो गया था। जब मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने उसकी तलाश शुरू की, तो वह नेपाल के रास्ते देश से भागने में सफल रहा। चीन के हांगकांग और बीजिंग में रहकर वह मुंबई के व्यापारियों और राजनेताओं को रंगदारी के लिए धमकाता था।  उसके खिलाफ 2012 में रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया था। मुंबई क्राइम को जब उसके बीजिंग में छिपे होने की खबर मिली तो इंटरपोल की मदद से प्रत्यर्पण संधि के तहत उसे शनिवार को मुंबई लाया गया। मुंबई पुलिस कमिश्नर विवेक फनसालकर, स्पेशल पुलिस कमिश्नर देवेन भारती, क्राइम ब्रांच के ज्वाइंट सीपी लखमी गौतम, एडिशनल सीपी शशि कुमार मीना के निर्देश पर डीसीपी दत्ता नलवाने, एसीपी नाले, पीआई सुधीर जाधव, पीआई पवार की टीम प्रसाद पुजारी को मुंबई लेकर आई। क्राइम ब्रांच के मुताबिक, पहले वह कुख्यात गैंगस्टर कुमार पिल्लई के साथ था। आतंक के चलते बाद में वह छोटा राजन गैंग में शामिल हो गया। उसकी गिरफ्तारी से कई राज खुलने की उम्मीद है।


Most Popular News of this Week

वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप...

'पहिल्या वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप २०२६' मध्ये चंद्रपूर जिल्ह्याच्या...

पिण्याच्या पाण्याच्या...

'अल नि‍नो'मुळे पावसाने ओढ दिल्‍याने आणि मुंबई महानगराला पाणीपुरवठा...

राहुल शेवाळे यांच्या...

शिवसेना झोपडपट्टी महासंघाच्या वतीने इयत्ता KG, Sr. KG व इयत्ता पहिलीमध्ये...

शाळेच्या पहिल्या दिवशी...

जिल्हा परिषद शाळांच्या नवीन शैक्षणिक वर्षाच्या प्रारंभी आयोजित...

दिव्यांगांच्या सर्वांगीण...

जिल्ह्यातील दिव्यांग बांधवांच्या सर्वांगीण विकासाला गती देण्यासाठी आणि...

प्रियदर्शिनी पार्कमध्ये योग...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रोज दोन तास योगा करतात मी सुद्धा रोज अर्धा तास...