हैडलाइन

शारीरिक सुख के लिए 12 साल के बालक की हत्या

शारीरिक सुख के लिए 12 साल के बालक की हत्या,


कुछ ही घंटे में हत्यारा गिरफ्तार 


पनवेल। शरीर सुख के लिए एक युवक ने 12 साल के मूकबधिर बच्चे की हत्या किये जाने का मामला पुलिस जांच में सामने आया है. मृत बच्चे का शव बुधवार सुबह मुंब्रा पनवेल महामार्ग के किनारे किरवली गांव के पास पानी के पोखर के बगल में पाया गया था. इस मामले में नवी मुंबई पुलिस बल के आपराधिक जांच विभाग की पुलिस ने कुछ ही घंटों के भीतर इस हत्याकांड में हत्यारे युवक को गिरफ्तार कर उसे डायघर पुलिस को सौंपी है।


12 वर्षीय बालक के लापता होने के मामले में मंगलवार को डायघर थाने में अपहरण का मामला दर्ज किया गया था. लेकिन बच्चे का शव मिलने के बाद तलोजा पुलिस ने एडीआर दर्ज की थी. तलोजा पुलिस के साथ नवी मुंबई पुलिस के आपराधिक जांच विभाग के सहायक आयुक्त अजय कुमार लांडगे के मार्गदर्शन में वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सुनील शिंदे के साथ सहायक पुलिस निरीक्षक दशरथ विटकर, श्रीनिवास तुंगेनवार, हर्षल कदम, सहायक पुलिस उप-निरीक्षक मंगेश वाट, कांस्टेबल नितिन जगताप आदि टीम दिन भर घटनास्थल पर बच्चे की संदिग्ध मौत की जांच करती रही. बच्चे की मेडिकल रिपोर्ट देर रात तक पुलिस के हाथ आने तक बच्चे के शव की हालत देखने के बाद पुलिस अधिकारी शिंदे और उनकी टीम ने जहां बच्चा रह रहा था वहां से कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया और उनसे पूछताछ शुरू की. इसके अलावा  पुलिस ने उस क्षेत्र की ओर जाने वाली सड़क पर लगे सीसीटीवी कैमरों की बार-बार जांच की, जहां शव मिला था. मौके पर पुलिस को शव से बच्चे के कपड़े और अंडरवियर उतरा हुआ मिला, शव के पास पुलिस को गुटखे की पूड़ी भी मिला.  इस गुटखे की पूड़ी के आधार पर पुलिस ने संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की. इसके बाद देर रात तक संदिग्धों को डायघर पुलिस को सौंप दिया गया. इनमे से 21 साल के एक युवक ने पुलिस के सामने कबूल किया कि उसने बच्चे से शरीर सुख पाने के लिए उसकी हत्या की है. जिसके बाद बच्चे की हत्या के मामले में 21 वर्षीय युवक को पुलिस ने गिरफ्तार की है।


Most Popular News of this Week

ठाकरेंचा मोर्चा, देशभर...

 वाशी येथे महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना आणि शिवसेना (उद्धव बाळासाहेब ठाकरे)...

CHEMEXCIL HOSTS 49TH EXPORT AWARDS CEREMONY IN MUMBAI TO HONOUR INDUSTRY...

The Basic Chemicals, Cosmetics & Dyes Export Promotion Council (CHEMEXCIL), set-up by the Ministry of Commerce & Industry, Government of India, successfully held its 49th Export Awards...

मोदी सरकार विरोधात शिवाजी...

केंद्र व राज्यातील भाजपाचे भ्रष्ट सरकार, निवडणूक आयोगाच्या पक्षपाती...

CHEMEXCIL HOSTS 49TH EXPORT AWARDS CEREMONY IN MUMBAI TO HONOUR INDUSTRY...

The Basic Chemicals, Cosmetics & Dyes Export Promotion Council (CHEMEXCIL), set-up by the Ministry of Commerce & Industry, Government of India, successfully held its 49th Export Awards...

स्वातंत्र्यसैनिक वि. ना. पुरव...

चेंबूरमधील स्वातंत्र्यसैनिक, गांधीविचारांचे निष्ठावंत अनुयायी आणि...

महापौर रितू तावडे, उपमहापौर...

मुंबईतील वायू प्रदूषण नियंत्रणासाठी विविध प्रदूषणकारी स्रोतांवर प्रभावी...